panchayattantra24.-दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने संदिग्ध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो मैक्स पिकअप के गुप्त चेंबर से चार करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन रायपुर से नागपुर की ओर जा रहा था।
पुलिस ने डबरापारा के पास वाहन को रोककर तलाशी ली, तो उसके पिछले हिस्से में विशेष रूप से बनाया गया गुप्त चेंबर मिला। चेंबर खोलने पर उसमें भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा छिपाकर रखी हुई मिली। पुलिस के अनुसार, वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी पहचान चालक भवेशभाई जीनाभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे के रूप में हुई है। दोनों से रकम के स्रोत, स्वामित्व और परिवहन के उद्देश्य को लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की वित्तीय जांच के लिए आयकर विभाग को सूचना भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है।
