publicuwatch24.-रायपुर । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए कठिन समय में सहारा बन रही हैं। श्रम विभाग में पंजीयन के माध्यम से श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें संबल देने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा ही वाकया कांकेर जिले के अंतागढ़ निवासी श्रीमती संगीता साहू का है, जिन्हें अपने पति के निधन के बाद शासन की योजना के तहत एक लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई।
अंतागढ़ निवासी श्रीमती संगीता साहू मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का जीवनयापन करती हैं। उनके पति का श्रम विभाग में पंजीयन होने के कारण उनके निधन के पश्चात परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई। इस सहायता से कठिन परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक संबल मिला।
ग्राम आमाबेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर में श्रीमती संगीता साहू को सहायता राशि मिलने पर उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहायता बहुत महत्वपूर्ण होती है। श्रम विभाग में पंजीयन होने के कारण उन्हें यह सहायता मिल सकी, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Trending
- मुंगेली के हर्ष शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर धमाका, दिल्ली में स्कूल गेम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व
- खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा
- धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
- एनआईबीएसएम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ
- बालिका@work कार्यक्रम : आरएमएसए सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
- शहीद गुंडाधुर की धरती पर बदलाव की नई इबारत, बस्तर के 70 सुरक्षा कैंप बनेंगे ‘सेवा डेरा’
- ’सेवा सेतु केंद्र से कम समय में मिला विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में नाम सुधारने में हुई आसानी’
- धमतरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 10 गोवंश मुक्त; ट्रक और आरोपियों से 20 लाख रुपये का माल जब्त
Monday, October 26
