Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ’जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का सेतु, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण’

    October 4, 2026

    चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे जरूरी

    October 4, 2026

    CM साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों के साथ हुई बैठक, कहा- बॉटनिकल गार्डन से बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ’जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का सेतु, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण’
    • चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे जरूरी
    • CM साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों के साथ हुई बैठक, कहा- बॉटनिकल गार्डन से बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार
    • ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’
    • सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
    • ’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’
    • सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़-‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री श्री टंक राम वर्मा और श्री गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट
    • सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      ’जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का सेतु, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण’

      October 4, 2026

      चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे जरूरी

      October 4, 2026

      CM साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों के साथ हुई बैठक, कहा- बॉटनिकल गार्डन से बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार

      October 4, 2026

      ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’

      October 4, 2026

      सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

      October 4, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका
    रायपुर

    सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 4, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज रोल- बोल सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ‘रोल बोल यूथ कॉन्क्लेव-2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्यों, नवाचार और तकनीक के जिम्मेदार उपयोग को जीवन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
    मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल श्री डेका ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि जीवन में सकारात्मकता बहुत आवश्यक है। हमें हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। नकारात्मक सोच के साथ सफलता प्राप्त करना कठिन है। उन्होंने कहा कि ‘रोल-बोल-रेस्ट ऑफ लाइफ, बेस्ट ऑफ लाइफ’ जीवन को सकारात्मक दृष्टि से देखने और अपने साथ-साथ दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने की सोच का संदेश देता है।
    उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जो हो गया, उसे पीछे छोड़कर और भविष्य की अनावश्यक चिंता किए बिना वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हमारे जीवन की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों से नहीं, बल्कि इस बात से भी जुड़ी है कि हमने कितने अच्छे संबंध बनाए हैं और परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों तथा पड़ोसियों के साथ हमारे संबंध कैसे हैं।
    राज्यपाल ने कहा कि हार को भी स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि हार हमें कठिन परिश्रम करने और अगली बार बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट और तकनीक ने पूरी दुनिया को हमारी पहुंच में ला दिया है। गूगल के माध्यम से बहुत-सी जानकारियां आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं, लेकिन युवाओं में मौलिक सोच, मानसिक अभ्यास और स्वयं खोज करने की क्षमता विकसित होना भी जरूरी है।
    उन्होंने कहा कि नई खोज, नवाचार और नई संभावनाओं को तलाशने की क्षमता मानव जीवन की विशेषता है। विज्ञान और तकनीक ने जीवनशैली में व्यापक परिवर्तन किए हैं और इसका प्रमुख आधार निरंतर नवाचार है। शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी प्राप्त करना नहीं, बल्कि मानव जीवन को बेहतर बनाना भी है। तकनीक का विकास निरंतर जारी रहेगा, लेकिन उसका उपयोग समाज और मानवता के हित में होना चाहिए।
    राज्यपाल डेका ने युवाओं से कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सोच-समझकर और जिम्मेदारी के साथ करें। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज, भ्रामक सामग्री और डीपफेक जैसी चुनौतियों से स्वयं को और समाज को सुरक्षित रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मशीन बुद्धिमान हो सकती है, लेकिन मानवता मनुष्य के भीतर ही रहती है। तकनीक कितनी भी विकसित हो जाए, वह मानवीय संवेदनाओं और मूल्यों का स्थान नहीं ले सकती।
    उन्होंने कहा कि जीवन में चरित्र का बहुत महत्व है। हमें अपने संबंधों को सहेजकर रखना चाहिए और सफलता मिलने पर भी विनम्र बने रहना चाहिए। ज्ञान लीजिए, ज्ञान दीजिए और इसका दान करिए यही सच्ची मानवीय परंपरा है।
    राज्यपाल ने कहा कि मानव का बौद्धिक गुण सर्वाेपरि है। तकनीक का उपयोग रचनात्मक कार्यों और समाज के कल्याण के लिए होना चाहिए, न कि विनाश के लिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा एक सकारात्मक संदेश लेकर जाएंगे
    कार्यक्रम में कौशल उन्नयन, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहिब, बॉलीवुड संगीतकार मोंटी शर्मा, रोल-बोल संस्था के पदाधिकारी तथा राजनीति, मीडिया, उद्योग और सिनेमा से जुड़े विशिष्टजन उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    ’जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का सेतु, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण’

    October 4, 2026

    चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे जरूरी

    October 4, 2026

    CM साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों के साथ हुई बैठक, कहा- बॉटनिकल गार्डन से बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार

    October 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    ’जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का सेतु, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण’

    By Publicuwatch AutherOctober 4, 20260

    ’पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से किया लाभान्वित, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान’ ’एक ही स्थान…

    चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे जरूरी

    October 4, 2026

    CM साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों के साथ हुई बैठक, कहा- बॉटनिकल गार्डन से बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार

    October 4, 2026

    ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’

    October 4, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ’जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का सेतु, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण’

    October 4, 2026

    चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे जरूरी

    October 4, 2026

    CM साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों के साथ हुई बैठक, कहा- बॉटनिकल गार्डन से बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार

    October 4, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.