Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज, बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी

    October 3, 2026

    सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख

    October 3, 2026

    सेवा की कहानी : कृषक उन्नति योजना से प्रगतिशील किसान बने श्यामदेव गुप्ता, डेढ़ एकड़ से बढ़ाकर चार एकड़ में कर रहे अरहर और मक्का की खेती

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज, बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी
    • सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख
    • सेवा की कहानी : कृषक उन्नति योजना से प्रगतिशील किसान बने श्यामदेव गुप्ता, डेढ़ एकड़ से बढ़ाकर चार एकड़ में कर रहे अरहर और मक्का की खेती
    • गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने मनेंद्रगढ़ में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
    • सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया दिव्यांग विद्यालय का औचक निरीक्षण
    • गांधी-शास्त्री जयंती पर 2 अक्टूबर को राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में विशेष ग्रामसभा आयोजित
    • सुरक्षित छत, नया आत्मविश्वास : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदला श्याम बाई का जीवन
    • योजना से बदला जीवन : नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद, पढ़ाई को मिली नई उड़ान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज, बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी

      October 3, 2026

      सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख

      October 3, 2026

      सेवा की कहानी : कृषक उन्नति योजना से प्रगतिशील किसान बने श्यामदेव गुप्ता, डेढ़ एकड़ से बढ़ाकर चार एकड़ में कर रहे अरहर और मक्का की खेती

      October 3, 2026

      गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने मनेंद्रगढ़ में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

      October 3, 2026

      सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया दिव्यांग विद्यालय का औचक निरीक्षण

      October 3, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया दिव्यांग विद्यालय का औचक निरीक्षण
    रायपुर

    सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया दिव्यांग विद्यालय का औचक निरीक्षण

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 3, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    नेत्रहीन बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित हुए प्रभारी मंत्री, संस्था को एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा

    publicuwatch24.-रायपुर। सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनसेवा, संवेदनशीलता और जरूरतमंदों तक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर पहल की जा रही है। इसी क्रम में गांधी जयंती के अवसर पर जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मनेन्द्रगढ़ स्थित एमसीबी जिला नेत्रहीन, विकलांग शिक्षण-प्रशिक्षण विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दिव्यांग बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन, आवासीय सुविधाओं एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।
    बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह से प्रभावित होकर प्रभारी मंत्री ने संस्था के संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। साथ ही बच्चों के लिए साउंड सिस्टम बॉक्स तथा फल-फूल भी भेंट किए। इस दौरान उन्होंने संस्था की आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश भी दिए।
    इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चंपादेवी पावले, एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार श्रुति धुर्वे, जिला संगठन प्रभारी एमसीबी बाबूलाल अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल, प्राचार्य संतोष चढ़ोकर, शिक्षक राकेश गुप्ता, गोपाल तिवारी, रामनाथ, रामनारायण सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
    स्वागत गीत और सुंदरकांड की चौपाई से भावुक हुए अतिथि
    विद्यालय पहुंचने पर नेत्रहीन बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर प्रभारी मंत्री सहित सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। बच्चों ने संगीत के साथ रामायण का पाठ प्रस्तुत किया और सुंदरकांड की चौपाई सुना कर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही बच्चों ने जीव-जंतुओं की अलग-अलग आवाजें निकालकर अपनी विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुति में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा देखकर उपस्थित अतिथियों ने उनकी सराहना की।
    बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित प्रभारी मंत्री ने कहा कि उनके लिए यह अवसर बेहद भावुक और यादगार है। बच्चों के बीच आकर उनसे मिलने, बैठने और चर्चा करने का अवसर मिलना उनके लिए आत्मीय खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर प्रतिभा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का जो जज्बा है, वह किसी से कम नहीं है।
    प्राचार्य ने संस्था की समस्याओं से मंत्री को कराया अवगत
    विद्यालय के प्राचार्य संतोष चढ़ोकर ने संस्था की वर्तमान आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्रभारी मंत्री को दी। उन्होंने बताया कि संस्था के संचालन में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तकनीकी कारणों से उत्पन्न आर्थिक समस्या का उल्लेख करते हुए संस्था में कार्यरत शिक्षकों के वेतन में वृद्धि किए जाने की अपील की।
    प्राचार्य ने बताया कि संस्था को बच्चों के भरण-पोषण के लिए वर्तमान में केवल 600 रुपये की राशि प्राप्त होती है, जिससे भरण-पोषण की व्यवस्था में कठिनाई आती है। उन्होंने इस राशि को बढ़ाने का भी आग्रह किया।
    बच्चों की पढ़ाई, भोजन और ब्रेल लिपि की ली जानकारी
    प्रभारी मंत्री ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की संख्या और उनके संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि किन-किन जिलों के बच्चे यहां अध्ययन कर रहे हैं और उन्हें किस प्रकार की शिक्षा एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों से भोजन व्यवस्था की जानकारी सीधे ली और शिक्षकों से उनकी पढ़ाई के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
    शिक्षकों ने बताया कि बच्चों को ब्रेल लिपि के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है। मंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और रुचियों को समझा तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
    उन्होंने जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम को विद्यालय का नियमित रूप से निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों की आवश्यकताओं का समय पर निराकरण हो सके।
    आप किसी से भी पीछे नहीं हैं, अपनी प्रतिभा को बड़े मंच तक लेकर जाएं
    प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि वे किसी से भी पीछे नहीं हैं। पढ़ाई, संस्कृति, संगीत, रामायण और महाभारत के ज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
    उन्होंने कहा कि संगीत के साथ जिस सुंदर अंदाज में बच्चों ने रामायण का पाठ प्रस्तुत किया, उससे वे और उपस्थित सभी लोग बेहद प्रभावित हुए हैं। बच्चों की प्रस्तुति में प्रतिभा के साथ आत्मविश्वास और सीखने की अद्भुत इच्छा दिखाई देती है।
    उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी बच्चे स्वस्थ और खुश रहें तथा जीवन में जिन ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं, उन ऊंचाइयों तक पहुंचें। उनके सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने के लिए उनका हौसला हमेशा मजबूत बना रहे।
    मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश
    प्रभारी मंत्री ने संस्था की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संस्था में जो भी मूलभूत आवश्यकताएं हैं, उन्हें बेहतर किया जाएगा। उन्होंने शौचालय, पेयजल, बिस्तर सहित अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही संस्था के आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
    उन्होंने कहा कि सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा और संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों तक सुविधाओं को पहुंचाना है। दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं को समझना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी इसी सेवा भावना का हिस्सा है।
    ’आपकी कला और आवाज बड़े मंच तक पहुंच सकती है..मंत्री’
    प्रभारी मंत्री ने बच्चों की संगीत प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा केवल संस्था तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। बच्चों के पास संगीत और गायन की विशेष कला है। इसके लिए एक अच्छी कार्यक्रम टीम तैयार की जा सकती है, जिसके माध्यम से वे बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि बच्चों की कला और आवाज में इतनी क्षमता है कि वे आगे चलकर बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की इसी प्रतिभा को उनकी ताकत बनाकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। उनके अंदर जो जज्बा, जुनून और कुछ कर गुजरने की इच्छा है, उसे मिलकर आगे लेकर जाना है।
    ’संस्था के लिए एक लाख रुपये की सहायता की घोषणा’
    प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने संस्था की गतिविधियों, संचालन और आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य केवल आर्थिक सहयोग करना नहीं है, बल्कि बच्चों के अंदर मौजूद प्रतिभा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की भावना को प्रोत्साहित करना है।
    उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर बहुत कुछ करने की क्षमता है। जरूरत केवल उनकी प्रतिभा को सही मंच और अवसर देने की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में बच्चे अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगे।
    प्रभारी मंत्री ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे स्वस्थ रहें, खुश रहें, निरंतर आगे बढ़ें और अपने परिवार, संस्था तथा पूरे जिले का नाम रोशन करें। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने बच्चों को साउंड सिस्टम बॉक्स एवं फल-फूल भेंट किए। बच्चों के साथ आत्मीय संवाद और उनकी प्रतिभाओं की प्रस्तुति से विद्यालय में उत्साह और खुशी का वातावरण रहा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज, बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी

    October 3, 2026

    सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख

    October 3, 2026

    सेवा की कहानी : कृषक उन्नति योजना से प्रगतिशील किसान बने श्यामदेव गुप्ता, डेढ़ एकड़ से बढ़ाकर चार एकड़ में कर रहे अरहर और मक्का की खेती

    October 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201970

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज, बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी

    By Publicuwatch AutherOctober 3, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों…

    सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख

    October 3, 2026

    सेवा की कहानी : कृषक उन्नति योजना से प्रगतिशील किसान बने श्यामदेव गुप्ता, डेढ़ एकड़ से बढ़ाकर चार एकड़ में कर रहे अरहर और मक्का की खेती

    October 3, 2026

    गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने मनेंद्रगढ़ में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

    October 3, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज, बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी

    October 3, 2026

    सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख

    October 3, 2026

    सेवा की कहानी : कृषक उन्नति योजना से प्रगतिशील किसान बने श्यामदेव गुप्ता, डेढ़ एकड़ से बढ़ाकर चार एकड़ में कर रहे अरहर और मक्का की खेती

    October 3, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201970

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.