publicuwatch24.-रायपुर। कृषक उन्नति योजना के प्रोत्साहन से बलरामपुर जिले के ग्राम पुटसुरा निवासी किसान श्यामदेव गुप्ता ने खेती का रकबा बढ़ाया है। पिछले वर्ष उन्होंने अपनी चार एकड़ भूमि में से डेढ़ एकड़ पर अरहर और मक्का की खेती की थी। योजना के अंतर्गत उन्हें 15 हजार 300 रुपये की अनुदान राशि मिली। इस सहायता से उनका हौसला बढ़ा और उन्होंने अपनी पूरी कृषि भूमि पर इन फसलों की खेती करने का निर्णय लिया।
इस वर्ष श्री गुप्ता चारों एकड़ में अरहर और मक्का उगा रहे हैं। वे बताते हैं कि कृषक उन्नति योजना से मिले प्रोत्साहन ने उन्हें फसल विविधीकरण अपनाने और अपनी भूमि का अधिक उपयोग करने की प्रेरणा दी। खेती का रकबा बढ़ाने के उनके इस प्रयास ने उन्हें एक प्रगतिशील किसान के रूप में नई पहचान दी है।
श्री गुप्ता के अनुसार, शासन की सहायता से कृषि कार्यों के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में सहयोग मिला है। उन्होंने योजना के लाभ के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कृषक उन्नति योजना किसानों को कृषि आदानों की व्यवस्था में सहयोग देने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने का माध्यम बन रही है। श्यामदेव गुप्ता की कहानी बताती है कि समय पर मिला प्रोत्साहन किसान का आत्मविश्वास बढ़ाता है और उसे खेती में नए अवसर अपनाने के लिए प्रेरित करता है। अपनी पूरी भूमि पर खेती कर रहे श्री गुप्ता आज क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज, बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी
- सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख
- सेवा की कहानी : कृषक उन्नति योजना से प्रगतिशील किसान बने श्यामदेव गुप्ता, डेढ़ एकड़ से बढ़ाकर चार एकड़ में कर रहे अरहर और मक्का की खेती
- गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने मनेंद्रगढ़ में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
- सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया दिव्यांग विद्यालय का औचक निरीक्षण
- गांधी-शास्त्री जयंती पर 2 अक्टूबर को राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में विशेष ग्रामसभा आयोजित
- सुरक्षित छत, नया आत्मविश्वास : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदला श्याम बाई का जीवन
- योजना से बदला जीवन : नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद, पढ़ाई को मिली नई उड़ान
Saturday, October 3
