Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

    October 3, 2026

    आज सिंगापुर रवाना होंगे CM साय, निवेशकों से करेंगे मुलाकात

    October 3, 2026

    भीषण हादसा : जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आग की चपेट में, गाड़ी मालिक गायब

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय
    • आज सिंगापुर रवाना होंगे CM साय, निवेशकों से करेंगे मुलाकात
    • भीषण हादसा : जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आग की चपेट में, गाड़ी मालिक गायब
    • रायपुर में लगा ‘स्वदेशी हाट’: महिला कारोबारियों और स्व-सहायता समूहों ने लगाए स्टॉल, स्थानीय उत्पादों को खरीदने का दिया संदेश
    • आबकारी विभाग की नाकेबंदी में 45 पेटी शराब और स्कॉर्पियो जब्त, गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी
    • जयंती पर महात्मा गांधी को किया गया नमन,नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान : विकासखण्ड स्तरीय चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
    • धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

      October 3, 2026

      आज सिंगापुर रवाना होंगे CM साय, निवेशकों से करेंगे मुलाकात

      October 3, 2026

      रायपुर में लगा ‘स्वदेशी हाट’: महिला कारोबारियों और स्व-सहायता समूहों ने लगाए स्टॉल, स्थानीय उत्पादों को खरीदने का दिया संदेश

      October 3, 2026

      धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

      October 2, 2026

      वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी

      October 2, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » आबकारी विभाग की नाकेबंदी में 45 पेटी शराब और स्कॉर्पियो जब्त, गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी
    छत्तीसगढ

    आबकारी विभाग की नाकेबंदी में 45 पेटी शराब और स्कॉर्पियो जब्त, गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 3, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में दूसरे राज्य की शराब खपाने का खेल एक बार फिर सामने आया है। आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां जब्त की है। शराब परिवहन में इस्तेमाल हो रही रायपुर पासिंग स्कॉर्पियो भी कब्जे में ली गई है। खास बात यह है कि विभाग को शराब की खेप आने की सूचना पहले ही मुखबिर से मिल चुकी थी। इसके बाद टीम ने झिंझारी और मडियान रोड के बीच नाकेबंदी की, संदिग्ध स्कॉर्पियो तक पहुंच भी गई, लेकिन कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार आरोपी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। यानी जिस सूचना के आधार पर विभाग ने जाल बिछाया था, उसमें शराब तो फंस गई, लेकिन जिन लोगों को पकड़ना था वे निकल गए।
    अब आबकारी विभाग इसे शराब जब्ती की बड़ी कार्रवाई बता रहा है, लेकिन इस पूरी कार्रवाई का सबसे बड़ा सवाल यही है कि पहले से सूचना, पहले से नाकेबंदी और संदिग्ध वाहन की मौजूदगी के बावजूद आरोपी आखिर फरार कैसे हो गए?
    प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश निर्मित शराब वाहन के जरिए क्षेत्र से बाहर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी टीम ने प्रभारी अनिल सिंह के नेतृत्व में झिंझारी और मडियान रोड के बीच घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई तो अंदर मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की करीब 45 पेटियां मिलीं। विभाग ने शराब को जब्त कर लिया और शराब परिवहन में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी कब्जे में ले लिया। यहां तक तो कार्रवाई बिल्कुल वैसी ही है जैसी किसी शराब तस्करी के मामले में अपेक्षित होती है, लेकिन असली कहानी इसके बाद शुरू होती है।
    शराब मिली, गाड़ी मिली… तस्कर कहां गए?
    आबकारी विभाग के मुताबिक टीम को देखकर वाहन में सवार लोग स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गए। टीम ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। अब उनकी पहचान और तलाश की जा रही है। यही बात इस पूरी कार्रवाई को सवालों के घेरे में लाती है। जब मुखबिर से पहले ही सूचना मिल गई थी, जब संभावित रास्ते पर नाकेबंदी कर दी गई थी और जब संदिग्ध वाहन भी टीम के सामने आ गया था तो तस्करों को भागने का मौका आखिर मिला कैसे? क्या तस्कर इतने शातिर निकले कि आबकारी विभाग की पूरी तैयारी को चकमा देकर निकल गए? या नाकेबंदी के बावजूद कार्रवाई के दौरान ऐसी कोई कमी रह गई, जिसका फायदा आरोपियों ने उठा लिया? इन सवालों का जवाब जांच में ही सामने आएगा।
    विभाग के हाथ 45 पेटियां, नेटवर्क अब भी सवालों में
    मामला सिर्फ 45 पेटी शराब की जब्ती तक सीमित नहीं है। अगर शराब मध्यप्रदेश से लाई गई थी तो जाहिर है कि इसके पीछे सप्लाई का कोई रास्ता और आगे खपाने की योजना रही होगी। अब जांच का असली मुद्दा यही होना चाहिए कि शराब कहां से आई, किसने भेजी, किसके लिए भेजी गई थी और इसे आगे किसे सौंपा जाना था, क्योंकि एक स्कॉर्पियो में 45 पेटियां शराब पहुंच जाना अपने आप में यह सवाल खड़ा करता है कि क्या यह सिर्फ एक खेप थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।
    कार्रवाई पर सवाल इसलिए भी अहम
    डोंगरगढ़ में अवैध शराब को लेकर पहले भी अलग-अलग मामले सामने आते रहे हैं। कभी अवैध बॉटलिंग यूनिट पकड़े जाने की बात सामने आती है तो कभी दूसरे राज्य की शराब बरामद होती है। ऐसे में सिर्फ शराब की पेटियां जब्त करना ही पूरी कार्रवाई का अंत नहीं माना जा सकता। इस बार तो आबकारी विभाग के पास पहले से सूचना भी थी। टीम ने नाकेबंदी भी की थी। वाहन भी पकड़ लिया गया। इसके बावजूद आरोपी निकल गए। ऐसे में विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठना स्वाभाविक है, अगर तस्कर ही हाथ नहीं आए तो इस कार्रवाई की सबसे बड़ी उपलब्धि आखिर क्या है?
    बेशक 45 पेटी शराब की जब्ती हुई है और वाहन भी जब्त किया गया है, लेकिन तस्करी का असली चेहरा तब सामने आएगा, जब फरार आरोपियों तक विभाग पहुंचेगा और यह पता लगाएगा कि शराब का पूरा नेटवर्क कहां से संचालित हो रहा था।फिलहाल आबकारी विभाग के खाते में 45 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब और एक स्कॉर्पियो की जब्ती है, जबकि आरोपी फरार हैं। यानी मुखबिर ने खबर दी, आबकारी ने नाकेबंदी की, शराब भी पकड़ ली… लेकिन जिनके लिए पूरा खेल रचा गया था, वे हाथ नहीं आए। अब देखना यही है कि विभाग की अगली कार्रवाई जब्त शराब और गाड़ी तक रहती है या फिर उन लोगों तक पहुंचती है, जो इस कथित शराब तस्करी के पीछे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    भीषण हादसा : जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आग की चपेट में, गाड़ी मालिक गायब

    October 3, 2026

    जयंती पर महात्मा गांधी को किया गया नमन,नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प

    October 2, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : विकासखण्ड स्तरीय चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

    October 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201970

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

    By Publicuwatch AutherOctober 3, 20260

    गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश…

    आज सिंगापुर रवाना होंगे CM साय, निवेशकों से करेंगे मुलाकात

    October 3, 2026

    भीषण हादसा : जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आग की चपेट में, गाड़ी मालिक गायब

    October 3, 2026

    रायपुर में लगा ‘स्वदेशी हाट’: महिला कारोबारियों और स्व-सहायता समूहों ने लगाए स्टॉल, स्थानीय उत्पादों को खरीदने का दिया संदेश

    October 3, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

    October 3, 2026

    आज सिंगापुर रवाना होंगे CM साय, निवेशकों से करेंगे मुलाकात

    October 3, 2026

    भीषण हादसा : जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आग की चपेट में, गाड़ी मालिक गायब

    October 3, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201970

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.