publicuwatch24.-नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में देश की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि 7.8 प्रतिशत ग्रोथ से देश खुशियों से भर गया है। मैं देशवासियों को उनके संकल्प शक्ति, पुरुषार्थ के लिए बधाई देता हूं। यह एक सामुहिक शक्ति का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया युद्ध में डूबी हुई है। चारों तरफ से युद्ध की खबरें आ रही हैं। विश्व संकटों से घिरा हुआ है। सप्लाई चेन पूरी तरह से डिस्टर्ब है। 2020 में कोविड काल से लेकर अब तक कहीं पर भी स्थिरता नहीं नजर आ रही है। उसके बावजूद भी भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है। दूसरी ओर देश के भीतर भी निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग, झूठ की गूंज और चारों तरफ निराशा फैलाने में लगे हुए हैं। इन सारी चीजों को पार करते हुए, उन सभी बातों को चीर करके देश ने 7.8 प्रतिशत ग्रोथ हासिल किया है।
\पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमको इस गति को बनाए रखना है। हमें बढ़ना भी है और इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है। स्वदेशी का मंत्र ‘वोकल फॉर लोकल’, विदेशों की यात्राएं (घुमने-फिरने) नहीं करना चाहिए। विदेशों में शादी-ब्याह नहीं करना चाहिए। ‘मेड इन इंडिया’ के मंत्र को जीना चाहिए और जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए। हम जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे, जितना आत्मनिर्भर पर बल देंगे तो मुझे विश्वास है कि जब आजादी के 100 वर्ष होंगे तो हम युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौपेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी के सपनों को हम आज अपने परिश्रम से साकार करके रहेंगे। इसलिए देशवासियों आइए हम पुरुषार्थ में कमी न रखें। हमारी नीति सही है, नीयत साफ है और 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति आज एकजुट होकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। आइए खुशियां भी मनाईये, संकल्प कीजिए। संकल्प को सिद्ध करने के लिए मेरे साथ चल पड़िए। बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई।
Trending
- महिला एवं बाल विकास को मिलेगा मजबूत आधार, छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवन निर्माण को मंजूरी
- दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की
- विशेष लेख : निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने की शिष्टाचार भेंट
- वीबी-जी रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, पथरिया में पांच वर्षीय ग्राम विकास योजना तैयार करने की कवायद तेज
- ग्राम जमुनाही में विधिक सेवा मेगा ड्राइव का सफल समापन, 64 आवेदनों का हुआ निराकरण
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के पोषण में मिली राहत
Saturday, October 24
