Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट का फैसला टला, अब 5 सितंबर को आएगा निर्णय 

    August 31, 2026

    नमो दीदी ड्रोन योजना ने दिया नया रोजगार

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़: सेना भर्ती रैली 12 और 14 अक्टूबर को

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट का फैसला टला, अब 5 सितंबर को आएगा निर्णय 
    • नमो दीदी ड्रोन योजना ने दिया नया रोजगार
    • छत्तीसगढ़: सेना भर्ती रैली 12 और 14 अक्टूबर को
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • बीजेपी नेता के काले कारनामे उजागर, FIR की तैयारी
    • लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री शांडिल्य ने राज्यपाल डेका को वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
    • राज्यपाल डेका से राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सौजन्य भेंट की
    • नेशनल हाइवे 130 सी में फिर लगा जाम, विशालकाय पेड़ गिरने से लगी वाहनों की लंबी कतार…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 31
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      नमो दीदी ड्रोन योजना ने दिया नया रोजगार

      August 31, 2026

      विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार

      August 31, 2026

      लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री शांडिल्य ने राज्यपाल डेका को वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

      August 31, 2026

      राज्यपाल डेका से राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सौजन्य भेंट की

      August 31, 2026

      ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण

      August 30, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट का फैसला टला, अब 5 सितंबर को आएगा निर्णय 
    बस्तर

    झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट का फैसला टला, अब 5 सितंबर को आएगा निर्णय 

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 31, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-जगदलपु।  NIA की विशेष कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले की सुनवाई की तारीख बढ़ा दी है, इस मामले में अब अंतिम फैसला अब 5 सितंबर को आएगा। आपको बता दें कि इससे पहले 12 अगस्त को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आगामी 31 अगस्त के लिए फैसला सुरक्षित रखा था। वहीं, आज कोर्ट ने सुनवाई की डेट बढ़ा दी है। 25 मई 2013 को इस नक्सली हमले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ 27 लोग मारे गए थे। भीषण गोलाबारी के बाद चुन-चुन कर कांग्रेस के नेताओं को मारा गया था। हत्या के बाद पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी माओवादियों ने ली थी और माना था कि इस हत्याकांड को उन्होंने एंबुश के जरिए अंजाम दिया है।

    पूरे मामले में घटना के बाद से ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस पर सुरक्षा के चूक के आरोप लगाए थे। केंद्र सरकार ने उस वक्त यह जांच एनआईए को सौंप दी थी। एनआईए ने अपनी जांच में 40 मुख्य आरोपियों के साथ डेढ़ सौ से अधिक अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियोजन के दौरान इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि 10 लोग अब भी पुलिस की हिरासत में हैं।

    साल 2013 के आखिर में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले थे। पिछले 2 बार से भाजपा की सरकार थी। 10 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस पूरा जोर लगाना चाह रही थी। कांग्रेस ने पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालने का ऐलान किया है। 25 मई 2013 को सुकमा जिले में परिवर्तन यात्रा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं का काफिला सुकमा से जगदलपुर जा रहा था। 25 गाड़ियों में करीब 200 लोग थे। कांग्रेस नेता कवासी लखमा, नंदकुमार पटेल, दिनेश पटेल, महेन्द्र कर्मा, मलकीत सिंह गैदू और उदय मुदलियार समेत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लगभग सभी शीर्ष नेता काफिले में शामिल थे।

    शाम को 4 बजे काफिला जैसे ही झीरम घाटी से गुजरा, तभी नक्सलियों ने पेड़ गिराकर रास्ता रोक दिया। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही पेड़ों के पीछे छिपे 200 से ज्यादा नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक गोलियां चलती रहीं। इसके बाद नक्सलियों ने एक-एक गाड़ी को चेक किया। जिन लोगों की सांसें चल रहीं थी उन्हें फिर से गोली मारी। जिंदा लोगों को बंधक बनाया। हमले में 32 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई। बताया जाता है कि नक्सलियों का मुख्य टारगेट बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा थे। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि नक्सलियों ने कर्मा को करीब 100 गोलियां मारी थीं और चाकू से शरीर पूरी तरह छलनी कर दिया था। बताया जाता है कि नक्सलियों ने उनके शव पर चढ़कर डांस भी किया था।

    भूपेश बघेल ने जांच पर उठाए सवाल 

    बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी है। आज 31 अगस्त को फैसला आने की संभावना थी, लेकिन आज सुनवाई के बाद NIA कोर्ट ने फैसले की तारीख आगे बढ़ा दी है। लेकिन फैसला आने से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने NIA की जांच पर सवाल उठाए दिए हैं।

    बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि FIR में नामजद लोगों से पूछताछ नहीं की गई और मौके पर मौजूद कई लोगों के बयान भी नहीं लिए गए। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के षड्यंत्रकारियों तक पहुंचने की दिशा में जांच नहीं हुई। बघेल ने बताया कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री से जांच राज्य सरकार को सौंपने की मांग की थी।

    SIT गठित करने पर NIA हाईकोर्ट पहुंच गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने भी मामले की आगे जांच के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जिससे लगता है कि भाजपा मामले को दबाना चाहती है। इसके पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी घटनाक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वे खुद इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं, और जगदलपुर पहुंचकर NIA के सामने अपनी आंखों देखी घटना का बयान दर्ज करा चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि घटना वाले दिन पूरे इलाके में पुलिस की मौजूदगी लगभग शून्य थी। रास्ते में कहीं भी पर्याप्त फोर्स तैनात नहीं थी. उन्होंने कहा कि उनके बयान में घटना से जुड़े सभी अहम पहलुओं को दर्ज कराया गया है। अगर जांच और फैसले में इन तथ्यों को जगह मिलती है, और इस घटना के लिए जिम्मेदारी भी तय होती है, तभी पीड़ितों और कांग्रेस नेताओं को न्याय मिलने का संतोष होगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज- दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    August 30, 2026

    बस्तर में हिंसक अतीत पर भारी पड़ी ‘विश्वास की राखी’

    August 29, 2026

    जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    बस्तर

    झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट का फैसला टला, अब 5 सितंबर को आएगा निर्णय 

    By Publicuwatch AutherAugust 31, 20260

    publicuwatch24.-जगदलपु।  NIA की विशेष कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले…

    नमो दीदी ड्रोन योजना ने दिया नया रोजगार

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़: सेना भर्ती रैली 12 और 14 अक्टूबर को

    August 31, 2026

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार

    August 31, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट का फैसला टला, अब 5 सितंबर को आएगा निर्णय 

    August 31, 2026

    नमो दीदी ड्रोन योजना ने दिया नया रोजगार

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़: सेना भर्ती रैली 12 और 14 अक्टूबर को

    August 31, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.