Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

    November 4, 2026

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव
    • बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • एकता नगर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
    • खोंगापानी की फातिमा परवीन को मिली 33वीं किस्त की राशि, बच्चों की जरूरतों और खुशियों पर खर्च करती हैं योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता
    • महतारी वंदन योजना से अंजली पटेल को मिला आर्थिक संबल, दीपावली से पहले मिली 33वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
    • ’बिहान से जुड़कर लखपति दीदी बनीं संगीता पैकरा, ईंट निर्माण से बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

      November 4, 2026

      बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन

      November 4, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

      November 4, 2026

      एकता नगर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

      November 4, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ

      November 4, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की नई आवासीय परियोजना, सेक्टर-12 फेस-2 में बनेंगे 348 भवन; अगले चरण में 704 फ्लैट भी प्रस्तावित
    रायपुर

    नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की नई आवासीय परियोजना, सेक्टर-12 फेस-2 में बनेंगे 348 भवन; अगले चरण में 704 फ्लैट भी प्रस्तावित

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 25, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। मुख्य अतिथि आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 25 अगस्त को दोपहर 12.00 बजे नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 फेस-2 में 119.89 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव करेंगे।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित की जा रही इस परियोजना से विभिन्न आय वर्ग के लोगों को आधुनिक एवं सुविधायुक्त आवास उपलब्ध होंगे।
    नवा रायपुर अटल नगर में आधुनिक अधोसंरचना, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण, बेहतर कनेक्टिविटी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाओं तथा शासकीय एवं निजी कार्यालयों के विस्तार के कारण आवासीय भवनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए मंडल द्वारा आवासीय परियोजनाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
    *सेक्टर-12 फेस-2 में 348 भवनों का निर्माण*
    सेक्टर-12 फेस-2 में शेष 29.20 एकड़ भूमि पर HIG एवं MIG श्रेणी के कुल 348 भवनों का निर्माण किया जाएगा। इन भवनों का बेस विक्रय मूल्य 45.70 लाख रुपए से 85.17 लाख रुपए तक निर्धारित किया गया है। आवासों की बढ़ती मांग के कारण इस परियोजना को लेकर नागरिकों में विशेष रुचि देखी जा रही है।
    *704 नए फ्लैट का भी होगा निर्माण*
    सेक्टर-12 फेस-2 में आवासों की बढ़ती मांग को देखते हुए आगामी चरण में 704 नए फ्लैट का निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा। इनमें 128 HIG, 320 MIG एवं 256 LIG श्रेणी के फ्लैट शामिल हैं। इन आवासों का बेस विक्रय मूल्य 16.76 लाख रुपय से 40.47 लाख रुपए तक प्रस्तावित है। इससे विभिन्न आय वर्ग के परिवारों को नवा रायपुर अटल नगर में आधुनिक एवं सुव्यवस्थित आवास उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
    *नवा रायपुर में मंडल की आवासीय परियोजनाओं का लगातार विस्तार*
    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में योजनाबद्ध तरीके से आवासीय कॉलोनियों का विकास किया जा रहा है। मंडल ने वर्ष 2007 में सेक्टर-27 की 154 एकड़ भूमि पर अपनी प्रथम आवासीय कॉलोनी का शुभारंभ किया था। यहां 2665 स्वतंत्र भवन एवं फ्लैट का निर्माण वर्ष 2014 में पूर्ण कर आबंटियों को सौंपा गया।
    इसी क्रम में वर्ष 2011 में सेक्टर-29 की 145 एकड़ भूमि पर द्वितीय आवासीय कॉलोनी प्रारंभ की गई। यहां 3012 स्वतंत्र भवन एवं फ्लैट का निर्माण वर्ष 2015 में पूर्ण कर आबंटियों को प्रदान किया गया।
    प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सेक्टर-16, 30 एवं 34 की 43 एकड़ भूमि पर वर्ष 2016 में आवास निर्माण प्रारंभ किया गया। इस परियोजना में कमजोर आय वर्ग के लिए 2312 EWS एवं 2232 LIG, कुल 4544 फ्लैट का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से 1871 भवनों का आधिपत्य हितग्राहियों को सौंपा जा चुका है, जहां हितग्राही निवासरत हैं।
    वहीं, सेक्टर-12 फेस-1 में 40.06 एकड़ भूमि पर वर्ष 2018 में आवासीय परियोजना प्रारंभ की गई थी। यहां HIG एवं MIG श्रेणी के 450 स्वतंत्र भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य पूर्ण कर आबंटियों को भवन सौंपे जा चुके हैं।
    *स्वच्छ वातावरण और आधुनिक सुविधाओं से बढ़ रही आवासों की मांग*
    नवा रायपुर अटल नगर शासकीय एवं निजी कार्यालयों के साथ आधुनिक अधोसंरचना के केंद्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। यहां स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण, सुव्यवस्थित यातायात, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण लोगों की आवासीय रुचि लगातार बढ़ रही है।
    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल जनसामान्य की आवास संबंधी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंडल द्वारा विभिन्न आय वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ नवा रायपुर अटल नगर के सुनियोजित एवं समग्र विकास को गति दी जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

    November 4, 2026

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

    November 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    रायपुर

    कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

    By Publicuwatch AutherNovember 4, 20260

    पीडब्लूडी की राज्य स्तरीय कार्यशाला में गुणवत्ता, तकनीक और नवाचार पर मंथन एनआईटी के विशेषज्ञों…

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

    November 4, 2026

    एकता नगर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    November 4, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

    November 4, 2026

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

    November 4, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.