Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

    November 4, 2026

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव
    • बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • एकता नगर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
    • खोंगापानी की फातिमा परवीन को मिली 33वीं किस्त की राशि, बच्चों की जरूरतों और खुशियों पर खर्च करती हैं योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता
    • महतारी वंदन योजना से अंजली पटेल को मिला आर्थिक संबल, दीपावली से पहले मिली 33वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
    • ’बिहान से जुड़कर लखपति दीदी बनीं संगीता पैकरा, ईंट निर्माण से बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

      November 4, 2026

      बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन

      November 4, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

      November 4, 2026

      एकता नगर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

      November 4, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ

      November 4, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » कोनगुड़ में विकसित हो रहा आकांक्षा ग्रामीण कौशल एवं नवाचार केंद्र,ग्रामीणों और युवाओं को मिलेंगे कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसर
    रायपुर

    कोनगुड़ में विकसित हो रहा आकांक्षा ग्रामीण कौशल एवं नवाचार केंद्र,ग्रामीणों और युवाओं को मिलेंगे कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसर

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 21, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    सांसद भोजराज नाग और विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया केंद्र का अवलोकन

    publicuwatch24.-रायपुर। कोण्डागांव, जिले के सुदूर ग्राम कोनगुड़ में नीति आयोग के सौजन्य से आकांक्षा ग्रामीण कौशल एवं नवाचार केंद्र विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ एवं वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का स्थायी मॉडल विकसित करना है। विकासखंड फरसगांव के ग्राम कोनगुड़ में स्थापित किए जा रहे इस केंद्र के माध्यम से प्रतिवर्ष 1,000 से 1,500 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने तथा 300 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।
    गुरुवार को कांकेर सांसद भोजराज नाग एवं विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने केंद्र में प्रारंभिक प्रशिक्षण चरण में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं एवं रोजगार सृजन की संभावनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र भ्रमण के लिए आए पुनर्वासित व्यक्तियों से भी चर्चा की और उन्हें रोजगार से जुड़कर मुख्यधारा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
    माओवाद प्रभावित क्षेत्र में रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई पहल
    सांसद भोजराज नाग ने कहा कि यह गर्व की बात है कि जो क्षेत्र कभी माओवादियों का गढ़ हुआ करता था, आज वहां पुनर्वासित लोगों के साथ मिलकर विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दृढ़ संकल्प से क्षेत्र माओवाद से मुक्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को यहां के युवक-युवतियां पूरा करेंगे, स्वयं आत्मनिर्भर बनेंगे और भारत को भी आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे।
    विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने कहा कि माओवाद समाप्ति के बाद वापस लौटे लोगों ने अब दोबारा उस अंधेरे रास्ते पर नहीं जाने और आने वाली पीढ़ी को भी उससे दूर रखने का संकल्प लिया है। यह खुशी की बात है कि जिस कोनगुड़ गांव में कभी माओवादी हिंसा के कारण जाना मुश्किल था, आज वहां कौशल एवं रोजगार का केंद्र स्थापित हो रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माओवाद से मिली आजादी को विकास और रोजगार के अवसरों के माध्यम से साकार किया जा रहा है।
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि नीति आयोग के सहयोग से आकांक्षा ग्रामीण कौशल एवं नवाचार केंद्र की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में यहां 100 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें 85 महिलाएं शामिल हैं और 04 आत्मसमर्पित व्यक्ति है। जिले के आत्मसमर्पित लोगों एवं उनके परिवारों को रोजगार के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से यह केंद्र स्थापित किया गया है।
    पुलिस अधीक्षक  पंकज चन्द्रा ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति के तहत पुनर्वासित व्यक्तियों को आज कोनगुड़ का भ्रमण कराया गया, ताकि वे यहां संचालित गतिविधियों से प्रेरित होकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि कोनगुड़ में पुनर्वासित व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।
    ’इस दौरान केशकाल, धनोरा, इरागांव और उरंदाबेड़ा थाना के लगभग 154 आत्म समर्पित माओवादी कैडरों ने भी शिविर का लाभ लिया, जिनमें 45 से अधिक लोगों ने प्रशिक्षण हेतु सहमति दी। इन पुनर्वासित लोगों को आगामी दिनों में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।’
    प्रशिक्षण से बढ़ा आत्मविश्वास, रोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही युवतियां
    आकांक्षा-ग्रामीण कौशल एवं नवाचार केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कोनगुड़ निवासी पार्वती मरापी ने बताया कि वे केंद्र में स्टोर रूम में कार्य कर रही हैं और यहां काम करना उन्हें अच्छा लगता है। वहीं कल्पना पटेल ने बताया कि वे पहले खेती-किसानी का कार्य करती थीं। केंद्र में प्रशिक्षण और कार्य का अवसर मिलने के बाद उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पहली सैलरी मिलने पर वह अपनी मां को देंगी।
    कभी जिस क्षेत्र में माओवादी संगठन का खौफ था, आज उसी क्षेत्र में आत्मसमर्पण कर चुके लोग भी रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। रजनू कोर्राम ने बताया कि उन्होंने 13 वर्ष तक जंगल में जीवन बिताया। आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वास केंद्र में तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया। अब वे कोंडागांव से कोनगुड़ आकर प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह पहल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम बन रही है।
    आकांक्षा ग्रामीण कौशल एवं नवाचार केंद्र का संचालन सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) आधारित सतत रोजगार मॉडल के रूप में किया जा रहा है। युवाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं एनएपीएस के अंतर्गत पंजीयन प्रक्रिया भी जारी है। परियोजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 1,000 से 1,500 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, पात्र अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम 100 प्रतिशत प्लेसमेंट तथा गारमेंट उत्पादन इकाई के माध्यम से 300 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
    यह केंद्र कोण्डागांव जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को उनके क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण, उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। इससे युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आजीविका के स्थायी अवसर भी बढ़ेंगे।
    इस अवसर पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष मानकू राम कोर्राम एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत के सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम, एसडीओपी  अभिनव उपाध्याय, जनपद पंचायत सीईओ श्री रूपेन्द्र कुमार नेताम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

    November 4, 2026

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

    November 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    रायपुर

    कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

    By Publicuwatch AutherNovember 4, 20260

    पीडब्लूडी की राज्य स्तरीय कार्यशाला में गुणवत्ता, तकनीक और नवाचार पर मंथन एनआईटी के विशेषज्ञों…

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

    November 4, 2026

    एकता नगर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    November 4, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

    November 4, 2026

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

    November 4, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.