publicuwatch24.-बालोद। शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग के साथ-साथ युक्तियुक्तकरण के तहत स्कूलों को मर्ज किए जाने पर छात्रों के साथ पालकों का गुस्सा फूटने लगा है. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को दो अलग-अलग जिलों से स्कूलों में ताला जड़ने की खबरें है.
धमतरी जिले के बारना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के साथ पालकों ने तेज बारिश में शिक्षकों की मांग को लेकर ताला जड़ दिया है. लंबे समय से शिक्षक की मांग कर रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षकों की नियुक्ति तक स्कूल में ताला लगा रहेगा.
वहीं दूसरी ओर बालोद जिले में भी शासकीय नवीन प्राथमिक शाला शिकारीटोला क्रमांक 2 में पालकों ने आज ताला जड़ दिया. पालकों ने स्कूल को युक्तियुक्तकरण के तहत माध्यमिक विद्यालय करियाटोला में मर्ज करने को त्रुटिपूर्ण बताते हुए अधिकारियों पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. नाराज ग्रामीणों को मनाने के लिए मौके पर तहसीलदार देवेन्द्र नेताम औऱ पुलिस कर्मी पहुंचे हैं.
Trending
- विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आज छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में प्रेस कॉन्फ्रेंस
- अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, 33 गवाहों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने सुनाई सजा
- मुन्नी बाई के घर पहुंचा नल का जल, आसान हुआ जीवन: जल जीवन मिशन ने गांव में साकार किया स्वच्छ पानी का सपना
- महासमुंद : एमबीए कर मोहन चंद्राकर ने खेती को बनाया मॉडल
- संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
- जांजगीर के शासकीय टीसीएल कॉलेज में मनाया गया ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प
- यूसीसी को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का सुझाव, सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने पर जोर
- राज्यस्तरीय प्रशिक्षण से मजबूत हो रही समाज कल्याण विभाग की प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यदक्षता
Tuesday, August 18
