
पब्लिकयूवाच-अंबिकापुर । छत्तीसगढ़। अंबिकापुर सेंट्रल जेल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। जहां 67 कैदी कोरोना संक्रमित मिले है। मरीजों की पुष्टि होने पश्चात् कैदियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि आज 200 कैदियों की एंटीजन किट से जांच की गई, जिसमें 67 कैदी पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद पूरे जेल को सैनिटाइज किया गया। बता दें कि कल प्रदेश में 2,942 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी। और 5,835 मरीज़ स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 66,860 है।