
पब्लिकयूवाच-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक धार्मिक त्योहारों को लेकर आदिवासी समुदाय और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई है. इस दौरान गांवों के कई घरों में जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना को लेकर बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. अभी शांतिपूर्ण माहौल है।