publicuwatch24.-महासमुंद। ग्राम सुअरमार निवासी विजय कुम्हार के घर में विगत 02 अगस्त को मकान निर्माण में जमीन की खुदाई के दौरान मिले निखात को आज कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को नियमानुसार सौंपा गया। मकान मालिक विजय कुम्हार ने अपने घर की खुदाई में मिले निखात (धातु) को जमा कराने के लिए आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ ग्राम सुअरमार के पूर्व सरपंच मूलचंद चंद्राकर तथा पूर्व माध्यमिक शाला कसेकेरा के प्रधान पाठक विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा निखात को सुरक्षित रूप से जमा कराया गया। निधि का वजन लगभग 1.70 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17 हजार रुपए है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के पूर्वी भाग में स्थित ऐतिहासिक सुअरमार गढ़ क्षेत्र में मकान निर्माण के दौरान एक स्वर्ण रंग जैसे धातु का अवशेष मिलने से क्षेत्र के पुरातात्त्विक एवं ऐतिहासिक महत्व को लेकर नई जिज्ञासा उत्पन्न हुई है। कोमाखान क्षेत्र के निवासी श्री विजय कुम्हार के मकान निर्माण के दौरान लगभग तीन फीट की गहराई में उत्खनन करने पर यह धातु खंड प्राप्त हुआ। प्राप्ति स्थल से काली मिट्टी तथा पुरानी खपरैल (मिट्टी की टाइलों) के अवशेष भी मिले हैं।
प्राप्त धातु वस्तु चपटी एवं अनियमित आकार की है। इसकी सतह पर दबाव तथा मोड़ के निशान दिखाई देते हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह हथौड़े से पीटकर तैयार की गई धातु पट्टिका अथवा पत्र जैसी प्रतीत होती है। स्थानीय स्तर पर इसे स्वर्ण धातु का अवशेष माना जा रहा है, हालांकि इसकी वास्तविक धातु संरचना की पुष्टि अभी वैज्ञानिक परीक्षण से नहीं हुई है।
Trending
- शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
- 373 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, पहले दिन 223 खिलाड़ी मैदान में उतरे; उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह
- सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : स्वरोजगार को मिला संबल: 65 स्व-सहायता समूहों को 1.75 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक क्रेडिट लिंकेज
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल
- समयबद्ध कार्ययोजना से तेज होगी विकास योजनाओं की रफ्तार, मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को दिए निर्देश
- बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन : एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल
Monday, September 28
