publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में आमजन को सुगम एवं सहज शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मरवाही निवासी पक्षाघात से पीड़ित श्रीमती रामकली गुप्ता को उनके घर पहुंचकर आधार संबंधी आवश्यक सेवा प्रदान की गई। इस पहल से गंभीर रूप से बीमार एवं दिव्यांग नागरिकों के प्रति प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का परिचय मिला। जानकारी के अनुसार श्रीमती रामकली गुप्ता के परिवार द्वारा आधार संबंधी सेवा की आवश्यकता व्यक्त की गई थी। मरीज की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उनका आधार सेवा केंद्र तक पहुंच पाना संभव नहीं था। ऐसे में आधार ऑपरेटर श्री अंशु गुप्ता ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्वयं उनके निवास पहुंचकर आवश्यक आधार संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कराने में सहयोग किया।
इस पहल से न केवल मरीज एवं उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली, बल्कि यह भी सुनिश्चित हुआ कि आवश्यक शासकीय सेवाओं का लाभ किसी भी नागरिक से केवल शारीरिक असमर्थता के कारण वंचित नहीं रहे। जिला प्रशासन का प्रयास है कि शासन की जनकल्याणकारी सेवाएं प्रत्येक पात्र नागरिक तक समय पर और सहज रूप से पहुंचें। विशेष रूप से दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल सेवा, संवेदनशीलता और सुशासन के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का एक प्रेरक उदाहरण है।
Trending
- डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम,राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
- पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…
- 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में
- ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’
- धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा
- मिठाई निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- मजदूरी से सब्जी की खेती तक का सफर, तीन एकड़ जमीन में मेहनत से रुकमनिया बनीं लखपति दीदी
Friday, November 6
