publicuwatch24,-रायपुर । शासन की सेवाओं को नागरिकों तक सरल, पारदर्शी, त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया श्सेवा सेतुश् पोर्टल आम नागरिकों के लिए एक प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इस पहल के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं शासकीय सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर समयबद्ध तरीके से सेवाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।
इसी का लाभ विकासखंड कोण्डागांव के आड़का, छेपरा पारा निवासी श्रीमती सोनम कौशिक को भी मिला। उन्होंने अपने बच्चे के जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए स्थानीय कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निर्धारित समय-सीमा में दोनों प्रमाण पत्र आसानी से प्राप्त हो गए।
श्रीमती सोनम कौशिक बताती हैं कि पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त व्यय होता था। लेकिन सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी हो गई है। ऑनलाइन आवेदन के बाद निर्धारित समय में प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाने से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना बहुत ही आसान है। अब हमें सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते और समय पर प्रमाण पत्र आसानी से मिल जाते हैं। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होती है।
उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाएं एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुगम रूप में उपलब्ध कराना है। यह व्यवस्था प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा बढ़ाने और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
आज सेवा सेतु के माध्यम से जिले के अनेक नागरिक घर के निकट उपलब्ध ऑनलाइन सेवा केंद्रों के जरिए विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं अन्य शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर रहे हैं, जिससे नागरिकों का शासन के प्रति विश्वास और भी मजबूत हो रहा है।
Trending
- एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन,डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम
- विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण से बढ़ी मजदूरी, हितग्राही ने जताया आभार
- जैव विविधता अनुसंधान में नई तकनीकों से परिचित हुए स्नातकोत्तर विद्यार्थी
- नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही, धमतरी में खुला सामूहिक सोलर प्लांट का नया अध्याय
- निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी, रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार
- छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू : सीएम साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को जारी किए दिशा-निर्देश
- सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय से चमकी फूलकली की किस्मत, बिहान ने बनाया आत्मनिर्भरता का प्रतीक
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
Friday, July 17
