publicuwatch24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है. मंगलवार को सत्र का दूसरा दिन है, जिसके हंगामेदार रहने के आसार हैं. सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यवाही में शामिल होंगे. वहीं,डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखन लाल देवांगन और मंत्री गजेंद्र यादव विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे.
नक्सलवाद के मुद्दे से लेकर अविश्वास के प्रस्ताव तक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई और उपलब्धियों को लेकर आभार व्यक्त करेंगे. वहीं,विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति भी मांगी जाएगी, जिससे सदन में राजनीतिक गर्माहट बढ़ने के आसार हैं.
सदन में गूंजेगे ये मुद्दे
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और जांजगीर-चांपा जिले में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला भी सदन में गूंजेगा. इसके अलावा विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू विभिन्न याचिकाएं सदन में प्रस्तुत करेंगे.
इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न विभागीय पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे. साथ ही प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम से संबंधित शासकीय संकल्प भी प्रस्तुत करेंगे. वहीं मंत्री टंक राम वर्मा के साथ मिलकर वे शासकीय विधि विषयक कार्यों को पुनःस्थापित करेंगे.
Trending
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं, पांच दिवसीय महापर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
- सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी
- मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
- महतारी वंदन की राशि से बच्चों की शिक्षा संवार रहीं सुनीता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाती लिखकर प्रयासों को सराहा
- बलौदाबाजार में हाईटेंशन करंट का कहर: पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मां गंभीर; रायपुर रेफर
- डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम,राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
- पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…
- 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में
Friday, November 6
