publicuwatch24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है. फेसबुक पोस्ट पर भाजपा विधायक को लेकर युवक ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है. मामले में पार्षद महेश ध्रुव ने थाना पहुंचकर शिकायत दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है.
पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. पार्षद महेश कुमार ध्रुव ने पुलिस में शिकायत दी कि विधायक पुरंदर मिश्रा को लेकर उनके द्वारा किए गए पोस्ट में 10 जुलाई को ललित टांडी ललित के नाम के फेसबुक अकाउंट से अपमानजनक और अभद्र टिपण्णी की गई. इससे विधायक मिश्रा की प्रतिष्ठा और समाज में उनकी छवि धूमि करने का प्रयास किया गया है.
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पुलिस ने पार्षद महेश की शिकायत के आधार पर सम्बंधित युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. बीएनएस की धारा 296 और 353(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Trending
- राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में EMRS छेरीबेड़ा के बच्चों ने बिखेरी चमक, छत्तीसगढ़ की टीम उपविजेता
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 के स्वर्ण पदक विजेताओं को दी बधाई
- जागरूकता रथ रवाना, सास-बहू सम्मेलन और जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए दिया जाएगा स्वस्थ परिवार का संदेश
- रेलवे नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, जानें क्या बदल रहा
- AI तकनीक से जंगल और वन्यजीवों की होगी 24 घंटे निगरानी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू
- 20 साल से बीमार महिला को झोपड़ी में छोड़ा बेसहारा, मदद के लिए पहुंचे जिपं अध्यक्ष, अस्पताल में कराया भर्ती
Tuesday, July 14
