मंत्री रामविचार नेताम एवं प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा द्वारा छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम में आज संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, आजीविका और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर तेजी से कार्य कर रही है। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम और विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में विभाग की उपलब्धियों, नई योजनाओं और आगामी कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी दी।
मंत्री नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं संचालित करना नहीं, बल्कि आदिवासी अंचलों में जीवन स्तर में वास्तविक परिवर्तन लाना है। शिक्षा से लेकर रोजगार और आवास से लेकर छात्रावासों तक व्यापक सुधार किए जा रहे हैं।
