publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू होकर 17 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें राज्य सरकार नौ महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक सदन में पेश करेगी। वहीं किसानों की समस्याओं, नवा रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस ने पहले ही दिन नकटी गांव के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने का संकेत दिया है।
इस मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय में कुल 1033 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। इनमें 36 विधायकों ने नियमों के अनुसार अधिकतम 20-20 प्रश्न लगाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि सवाल पूछने वालों में केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी शामिल हैं, जिससे सदन में कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है। सत्र के पहले दिन दिवंगत पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होगी। शुरुआती चार दिनों में प्रश्नकाल और शासकीय कार्य संपन्न होंगे, जबकि अंतिम दिन 17 जुलाई को गैर-शासकीय कार्यों पर चर्चा और निपटारा किया जाएगा।
Trending
- लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं, पांच दिवसीय महापर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
- सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी
- मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
- महतारी वंदन की राशि से बच्चों की शिक्षा संवार रहीं सुनीता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाती लिखकर प्रयासों को सराहा
- बलौदाबाजार में हाईटेंशन करंट का कहर: पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मां गंभीर; रायपुर रेफर
- डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम,राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
- पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…
Friday, November 6
