publicuwatch24.-कवर्धा। भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि ढाई साल पहले कांग्रेस की सरकार थी, जिसने प्रदेश को बदनाम कर दिया था। अब ऐसी सरकार को दोबारा प्रदेश में नहीं आने देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के भी ढाई साल पूरे हो चुके हैं और अब सिर्फ ढाई साल का कार्यकाल शेष है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन और सरकार के लिए पूरी ताकत से काम करना होगा।
डॉ. रमन सिंह ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में जितने भी संगठनात्मक और राजनीतिक पद थे, सभी भर चुके हैं। अब कोई पद खाली नहीं है, इसलिए रोना-धोना या मनमुटाव रखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी समय आने पर जरूरत के अनुसार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देती है और सभी को अवसर मिलता है।
डॉ. रमन सिंह ने अपने 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि मैंने कभी किसी पद की मांग नहीं की। यहां के कार्यकर्ता इसे अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर काम करने और पार्टी नेतृत्व के निर्णयों पर विश्वास बनाए रखने की अपील की।
Trending
- आंगन मिलन सेवा के तहत बेलसोंडा के आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आत्मीय मिलन
- धान खरीदी के बाद अब खाद में गड़बड़ी! सहकारी समिति में 10.38 लाख का खाद गायब, वितरण प्रभारी को नोटिस जारी
- वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय
- आज सिंगापुर रवाना होंगे CM साय, निवेशकों से करेंगे मुलाकात
- भीषण हादसा : जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आग की चपेट में, गाड़ी मालिक गायब
- रायपुर में लगा ‘स्वदेशी हाट’: महिला कारोबारियों और स्व-सहायता समूहों ने लगाए स्टॉल, स्थानीय उत्पादों को खरीदने का दिया संदेश
- आबकारी विभाग की नाकेबंदी में 45 पेटी शराब और स्कॉर्पियो जब्त, गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी
- जयंती पर महात्मा गांधी को किया गया नमन,नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प
Saturday, October 3
