publicuwatch24.-कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने 6 मवेशियों को रौंद दिया। इस हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कुदुरमाल भाटापारा स्थित धनराज पेट्रोल पंप के पास हुई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ट्रेलर तेज गति से कुदुरमाल की ओर जा रहा था। धनराज पेट्रोल पंप के पास चालक सड़क किनारे खड़े और सड़क पार कर रहे मवेशियों के झुंड को देख नहीं पाया। ट्रेलर सीधे मवेशियों में घुस गया और उन्हें रौंदता चला गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि छह मवेशियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चालक को उरगा पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत मवेशियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल मवेशियों का इलाज शुरू कराया।हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
Trending
- प्रदेश में चमका धमतरी का मान : QCI रैंकिंग में भोपाल राव पवार पॉलिटेक्निक को तीसरा स्थान
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान
- छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को मिला ‘उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण-पत्र‘ राष्ट्रीय कार्यशाला में मिली बड़ी सराहना
- पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का लिया विस्तृत जायजा
- बीजेपी कार्यकर्ताओ को मनमुटाव रखने की जरूरत नहीं : रमन सिंह
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने बदली भूमिहीन परिवार की जिंदगी
- जिले के हजारों किसान नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग कर प्राप्त कर रहे हैं बेहतर फसल
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में B.Tech प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू, 10 से 20 जुलाई तक करें पंजीयन
Thursday, July 9
