publicuwatch24.-कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने 6 मवेशियों को रौंद दिया। इस हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कुदुरमाल भाटापारा स्थित धनराज पेट्रोल पंप के पास हुई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ट्रेलर तेज गति से कुदुरमाल की ओर जा रहा था। धनराज पेट्रोल पंप के पास चालक सड़क किनारे खड़े और सड़क पार कर रहे मवेशियों के झुंड को देख नहीं पाया। ट्रेलर सीधे मवेशियों में घुस गया और उन्हें रौंदता चला गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि छह मवेशियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चालक को उरगा पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत मवेशियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल मवेशियों का इलाज शुरू कराया।हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
Trending
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने बदली भूमिहीन परिवार की जिंदगी
- जिले के हजारों किसान नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग कर प्राप्त कर रहे हैं बेहतर फसल
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में B.Tech प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू, 10 से 20 जुलाई तक करें पंजीयन
- समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से प्रेमनगर की लो-वोल्टेज समस्या का हुआ समाधान
- 6 मवेशियों की मौत, रौंदकर तेज रफ्तार ट्रेलर फरार
- भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी रुकमणी पटेल के परिवार का संबल, 10,000 की वार्षिक की सहायता से बढ़ी आर्थिक सुरक्षा
- सौर ऊर्जा अपनाकर प्रेरणा स्रोत बने ग्राम पंचायत सचिव, 3-3 किलोवाट के रूफटॉप सोलर प्लांट से बिजली बिल में भारी बचत
Thursday, July 9
