publicuwatch24.-बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के होटलों एवं ढाबो में खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को बलौदाबाजार एवं टुण्डरा में होटलों का निरीक्षण किया गया तथा अनियमितता पर नोटिस जारी किया गया।
अभिहित अधिकारी अक्षय सोनी ने बताया कि टुण्डरा में हरिशंकर किराना द्वारा बिना खाद्य पंजीयन के संचालित पाया गया जहां से आटा व तेल का विधिक नमूना जांच हेतु लेकर बिना वैध खाद्य पंजीयन के खाद्य कारोबार करने का प्रकरण बनाया गया।
सुदर्शन रेस्टोरेंट रायपुर रोड बलौदाबाजार को वेज- नॉनवेज अलग-अलग नहीं रखने व साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक नही पाए जाने एवं फूड हैंडलर्स का स्वास्थ्य परीक्षण रिकार्ड उपलब्ध नही कराये जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत् नोटिस दिया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने उपरान्त आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Trending
- आंगन मिलन सेवा के तहत बेलसोंडा के आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आत्मीय मिलन
- धान खरीदी के बाद अब खाद में गड़बड़ी! सहकारी समिति में 10.38 लाख का खाद गायब, वितरण प्रभारी को नोटिस जारी
- वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय
- आज सिंगापुर रवाना होंगे CM साय, निवेशकों से करेंगे मुलाकात
- भीषण हादसा : जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आग की चपेट में, गाड़ी मालिक गायब
- रायपुर में लगा ‘स्वदेशी हाट’: महिला कारोबारियों और स्व-सहायता समूहों ने लगाए स्टॉल, स्थानीय उत्पादों को खरीदने का दिया संदेश
- आबकारी विभाग की नाकेबंदी में 45 पेटी शराब और स्कॉर्पियो जब्त, गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी
- जयंती पर महात्मा गांधी को किया गया नमन,नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प
Saturday, October 3
