publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने माँ भारती की रक्षा हेतु सर्वाेच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा जी ने अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान दिया। कारगिल युद्ध में उनका पराक्रम भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है और प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए कैप्टन विक्रम बत्रा जी का अद्वितीय समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका जीवन युवाओं में देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करता रहेगा।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि माँ भारती के इस अमर वीर सपूत का बलिदान सदैव देशवासियों के हृदय में अमिट रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।
Trending
- बदला नारायणपुर: 65 गांवों की बदली तकदीर, पुलों और सड़कों ने खत्म किया बरसाती अलगाव, विकास को मिली नई रफ्तार
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- जल क्रांति की ओर नारायणपुर : जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से निर्मित स्टॉपडैम और चेकडैम बदल रहे किसानों की तकदीर
- छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप
- खोटलापल ग्राम पंचायत में डबरी निर्माण से बदली ग्रामीणों की तकदीर
- आधुनिक कृषि तकनीकों और समय पर आदान सामग्री से सशक्त बन रहा अन्नदाता
- खामोश दुनिया में गूंजी किलकारी: सरकार की योजना से नन्हीं मासूम को मिली सुनने की नई जिंदगी
- डीएमएफ योजना से किसानों को मिली आधुनिक खेती की सौगात
Wednesday, July 8
