publicuwatch24.-रायपुर। लगातार हो रही बारिश के बावजूद सुकमा के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का उत्साह कम नहीं हुआ। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा नीति आयोग के सहयोग से संचालित योजना जत्था अभियान गांव-गांव पहुंचकर शिक्षा, स्वास्थ्य और शासकीय योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को सुकमा विकासखंड की ग्राम पंचायत कोर्रा और ग्राम पंचायत सोना कूकानार के राऊतपारा में मॉडल साक्षरता कार्यक्रम एवं योजना जत्था का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी कर अभियान को सफल बनाया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा साक्षरता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। योजना जत्था की टीम ने नाटक, संवाद और जनसंपर्क जैसे रोचक माध्यमों से सरकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया, जिससे लोगों ने सहजता से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। जिला प्रशासन का लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, और योजना जत्था इस दिशा में प्रभावी जनजागरूकता अभियान बनकर उभर रहा है।
Trending
- पंडवानी की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई को 8 जुलाई को संगीतमय श्रद्धांजलि, लोककलाकारों के स्वर में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत
- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : मुख्यमंत्री साय
- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और संकल्प का प्रेरक उदाहरण : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- कोसा बीज केंद्र मोदकपाल से 5,700 तसर स्वस्थ डिम्ब समूहों का वितरण
- नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी
- मानसून में भी पर्यटन का आनंद: बारनावापारा अभयारण्य 31 अक्टूबर तक बंद
- बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी
- अधिक वर्षा की स्थिति में किसान लेही पद्दति से धान की करें बुआई
Monday, July 6
