publicuwatch24.-रायपुर. नकटी गांव के प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की तैयारी में है. जांच समिति की बैठक में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर मंथन किया गया. इस दौरान प्रशासनिक कार्रवाई की समीक्षा की भी गई. अब प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर लोकभवन में प्रदर्शन तक की तैयारी है. वहीं कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी कर सकती है.
क्या है कांग्रेस की प्लानिंग ?
कांग्रेस ने पूरे घटनाक्रम के तथ्य सबसे पहले जनता के सामने रखने की रणनीति बनाई है. दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की जाएगी. साथ ही राज्यपाल से हस्तक्षेप का आग्रह करेगी और लोकभवन में प्रदर्शन भी करेगी.वहीं मुख्यमंत्री निवास घेराव भी किया जा सकता है. इसके साथ ही कांग्रेस प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, उचित मुआवजे और दर्ज प्रकरणों की वापसी की मांग को लेकर भी लड़ाई लड़ेगी.
बुलडोजर कार्रवाई में बेजुबान पशुओं के दबने का आरोप
प्रदेश कांग्रेस कमेटी जांच दल के सदस्य भावेश बघेल ने कहा कि सम्मानपुर-नकटी की घटना केवल गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़ने की घटना नहीं है, बल्कि यह इंसानियत, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को शर्मसार करने वाली घटना है. बुलडोजर कार्रवाई के बाद मलबे में बेजुबान जानवरों और गौ माता के दबे होने की जानकारी सामने आई, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि संवेदनहीन शासन का जीवंत उदाहरण है.
उन्होंने कहा कि जो भाजपा सरकार हर मंच से सनातन संस्कृति, गौ माता की सेवा और संरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, उसी के शासन में गौ माता तक सुरक्षित नहीं हैं. गरीबों के घरों के साथ बेजुबान पशुओं का भी इस तरह मलबे में दब जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. भाजपा सरकार को इस पूरे घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए. जनता आज भाजपा की कथनी और करनी का अंतर साफ़ देख रही है.
न्याय मिलने तक संघर्ष रहेगा जारी : कांग्रेस
भावेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ेगी. समिति की बैठक में आंदोलन की विस्तृत रणनीति तय कर ली गई है और अब न्याय मिलने तक संघर्ष लगातार जारी रहेगा. कांग्रेस सड़क से लेकर सदन, राजभवन और न्यायालय तक हर लोकतांत्रिक मंच पर पीड़ित परिवारों की आवाज बुलंद करेगी. जब तक प्रभावित परिवारों को न्याय, सम्मानजनक पुनर्वास, उचित मुआवजा तथा दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी.
बैठक में मुख्य रूप से जांच दल के संयोजक और पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र (पप्पू) बंजारे और पीड़ित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे.
Trending
- प्रवासी छत्तीसगढि़यों की सहभागिता विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को करेगी मजबूत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा, मुख्यमंत्री ने किसान ओंकार साहू को भेजी ‘विष्णु के पाती’
- छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं, पांच दिवसीय महापर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
- सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी
- मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
- महतारी वंदन की राशि से बच्चों की शिक्षा संवार रहीं सुनीता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाती लिखकर प्रयासों को सराहा
Friday, November 6
