publicuwatch24.-रायपुर। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दिवास, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इन्फिनिटी एवं इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के संयुक्त तत्वावधान में 5 जुलाई रविवार को मेगा रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
NEWS 24/लल्लूराम डॉट कॉम मीडिया पार्टनर
बता दें कि इस आयोजन में NEWS 24 और लल्लूराम डॉट कॉम मीडिया पार्टनर के रूप में शामिल हैं, जो इस अभियान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
कब से कब तक और कहां होगा आयोजन ?
यह रक्तदान शिविर सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विमतारा हॉल, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित होगा। इस अभियान में DKMS Foundation India, ICAI (Raipur Branch) एवं आशीर्वाद ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहेगा।
महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
आयोजकों ने शहरवासियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं संस्थानों से इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। साथ ही कहा कि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। “रक्तदान – महादान। आइए, मानवता की इस सेवा में सहभागी बनें और किसी के जीवन में नई उम्मीद बनें।”
500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
Trending
- उप मुख्यमंत्री साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति
- मरीजों की जान से खिलवाड़- डी.डी. अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू सील
- 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की
- निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : श्रीमती शंगीता आर.
- भोरमदेव में प्रकृति का रोमांच, 4 जुलाई से शुरू होगी ईको ट्रेल 2026
Saturday, July 4
