publicuwatch24.-रायपुर। खेती में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य के किसान लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं। इन्हीं किसानों में शामिल हैं बेमेतरा जिले के ग्राम बावाघठोली के कृषक संपद दास मानिकपुरी, जिन्होंने नैनो यूरिया के उपयोग से खेती में मिले सकारात्मक अनुभव साझा किए हैं। उनका मानना है कि यह तकनीक न केवल फसल उत्पादन को बेहतर बनाने में सहायक है, बल्कि मिट्टी की सेहत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
संपद दास मानिकपुरी बताते हैं कि नैनो यूरिया के प्रयोग से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व समय पर और प्रभावी ढंग से मिलते हैं। इससे पोषक तत्वों का बेहतर प्रबंधन संभव होता है, जबकि मिट्टी की जैविक सक्रियता भी बनी रहती है। उनका कहना है कि संतुलित पोषण मिलने से खेती अधिक वैज्ञानिक, किफायती और टिकाऊ बन रही है।
वे बताते हैं कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन में नैनो यूरिया का उपयोग करने के बाद उन्हें आधुनिक खेती की उपयोगिता का बेहतर अनुभव हुआ। उनके अनुसार, यह तकनीक भविष्य की कृषि के लिए एक उपयोगी विकल्प बनकर उभर रही है, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का भी लाभ मिल सकता है।
संपद दास मानिकपुरी ने किसानों से भी अपील की है कि वे कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार नैनो उर्वरकों का उपयोग करें। उनका कहना है कि यदि किसान आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाएंगे तो न केवल उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी।
Trending
- प्रवासी छत्तीसगढि़यों की सहभागिता विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को करेगी मजबूत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा, मुख्यमंत्री ने किसान ओंकार साहू को भेजी ‘विष्णु के पाती’
- छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं, पांच दिवसीय महापर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
- सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी
- मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
- महतारी वंदन की राशि से बच्चों की शिक्षा संवार रहीं सुनीता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाती लिखकर प्रयासों को सराहा
Friday, November 6
