publicuwatch24.-रायपुर। माना इलाके के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए आज अवैध घरों को तोड़ा जा रहा है। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि सरकार गरीबों के आवास तोड़कर विधायकों के लिए घर बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध है, ऐसे में गरीबों के घर तोड़ना उचित नहीं है। कांग्रेस इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करेगी।
बस्तर के मुद्दे पर बोलते हुए बैज ने कहा कि इंद्रावती नदी और प्रसिद्ध जलप्रपात का जलस्तर लगातार घट रहा है। हालात ऐसे बने कि सरकार को पानी छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार को छत्तीसगढ़ के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
2028 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी : बैज
चुनाव को लेकर भी दीपक बैज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव किस तरह हुए, यह सभी जानते हैं। उनका आरोप था कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक कांग्रेस ने काम किया, लेकिन केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर माहौल प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि ED और CBI का उपयोग राजनीतिक माहौल बनाने के लिए किया गया। बैज ने दावा किया कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं। वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
Trending
- साहित्य और तकनीक के अभिनव समन्वय (क्यूआर कोड) की हुई सराहना
- विधायक दीपेश साहू ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
- सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप
- नैनो यूरिया से बदल रही खेती की तस्वीर, स्वस्थ मिट्टी के साथ बढ़ रही किसानों की उम्मीद
- करेले की खेती ने बदली तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी
- रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां
- कोरिया ट्रिपल मर्डर केस में CBI जांच की मांग : गृहमंत्री शर्मा से राजपूत क्षत्रिय समाज ने की मुलाकात, BJP नेता समेत 3 लोगों की जिंदा जलाकर की गई थी हत्या
- नकटी गांव में कार्रवाई का विरोध करेगी कांग्रेस, दीपक बैज ने कहा – गरीबों के घर तोड़कर MLA के लिए मकान बना रही सरकार
Monday, June 29
