publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने राम मंदिर चंदा विवाद पर दुष्प्रचार करने वाले को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि वह एक आपराधिक प्रकरण है जिसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं, कड़ाई से जांच हो रही है और कोई अगर दोषी होंगे तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
झांसे में कोई नहीं आने वाला- ओ पी चौधरी
ओ पी चौधरी ने कहा कि इस घटना के बहाने श्रीराम भक्तों की आस्था पर सवाल उठाने वाले कालनेमियों को जनता भली-भांति पहचानती है, उनके झांसे में कोई नहीं आने वाला।
हमारी आस्था मोम की नहीं जो पिघल जाए- ओ पी चौधरी
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि ऐसे किसी घटना से रामलला के प्रति हमारी आस्था पर चोट का सवाल ही नहीं पैदा होता है। हमारी आस्था मोम की नहीं बनी है जो ऐसी किसी आपराधिक घटना से पिघल जाये। श्रीराम मंदिर पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद आज जिस वैभव के साथ खड़ा है, वह हमारे गर्व के लिए काफी है। वह इस बात का साक्षी है कि श्रद्धालुओं के दान का अधिकतम बेहतर ढंग से उपयोग किया गया है। वह भारत के सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक है।
श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाले आज बहा रहे घड़ियाली आंसू-
उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि जिन तत्वों ने सरयू के जल को श्रीराम भक्तों के रक्त से लाल कर दिया था या जो श्रीराम के अस्तित्व से ही इनकार कर रहे थे, वे अगर आज आस्था की बात कर घड़ियाली आसूं बहा रहे है हैं, ऐसे लोगों के प्रोपगंडा से हमारी आस्था पर कोई ठेस पहुंचने का प्रश्न ही नहीं है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारतवर्ष के आस्था का प्रतीक हैं और रहेंगे।
Trending
- पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशांत शर्मा हुए सम्मानित
- राम मंदिर चंदा विवाद पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, बोले— दोषी बचेंगे नहीं, आस्था पर सवाल उठाने वालों को जनता पहचानती है
- टला बड़ा हादसा: तेज हवा-तूफान में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करें
- नशा मुक्त भारत की दिशा में कानूनी जागरूकता का सशक्त अभियान : सूरजपुर में तीन दिवसीय नशा निषेध कार्यक्रम संपन्न
- संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बोलेकृ प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर
- नीट पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफ दे- मोहन मरकाम
- बस्तर में लौट रही रौनक: मर्दापाल के साप्ताहिक हाट में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का औचक दौरा
Saturday, June 27
