publicuwatch24.-रायपुर। अभनपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी है। इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। अब कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जिलाध्यक्षों को आइडियोलॉजी बताई जा रही है। इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी के नेताओं को अपने दल की चिंता करनी चाहिए।
केदार कश्यप ने लगाया आरोप
केदार कश्यप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी विचारधारा को ही भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को पार्टी की आइडियोलॉजी बताई जा रही है। केदार कश्यप ने सवाल उठाया कि जब जिला अध्यक्षों को ही पार्टी की विचारधारा नहीं पता, तो उन्हें उस पद पर कैसे नियुक्त किया गया। उन्होंने इसे कांग्रेस की गुटबाजी और तुष्टिकरण की राजनीति का संकेत बताया।
सचिन पायलट ने किया पलटवार
वही केदार कश्यप के इस बयान पर सचिन पायलट ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं को अपने दल की चिंता करनी चाहिए। सरकार में रोज खींचतान हो रही है कौन आयेगा कौन जाएगा इस पर ध्यान देना चाहिए। बीजेपी के षडयंत्रों को भांडाफोड़ कैसे करे इसकी ट्रेनिंग जिला अध्यक्ष को दे रहे हैं। सरकार के झूठे वादे को कैसे बेनकाब किया जाए इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है।
दिल्ली के आदेशों का ही पालन करती है सरकार-
पायलट ने यह भी कहा कि सरकार दिल्ली के आदेशों का ही पालन करती है। कांग्रेस जिला अध्यक्षों को ताकत और संगठनात्मक शक्ति दे रहे हैं। 14वां राज्य है जहां प्रशिक्षण हो रहा है। छग को निजी हाथों में देने के लिए सरकार जोर लगा रही है। ढाई साल चुनाव दूर है लेकिन जिला अध्यक्षों के माध्यम से बूथ तक कमेटी बनाकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
Trending
- राजमिस्त्री, किसान और शिक्षक परिवारों के बेटे-बेटियों की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुलाकात, स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार और खरीफ सीजन में खाद-बीज आपूर्ति पर बनी रणनीति
- कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पर सियासी घमासान तेज: केदार कश्यप के सवालों पर सचिन पायलट का जवाब, संगठन मजबूती को लेकर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस
- संविधान हत्या दिवस: CM साय का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा
- भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
- अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन
- अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई
- बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार
Thursday, June 25
