Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    June 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई

    June 25, 2026

    डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
    • छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई
    • डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका
    • शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल
    • खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल
    • बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा
    • भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए रासायनिक खाद छोड़ अपनानी होगी जैविक खेती: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

      June 25, 2026

      छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई

      June 25, 2026

      डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका

      June 25, 2026

      शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल

      June 25, 2026

      खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल

      June 25, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » संवेदनशील शासन, सशक्त दिव्यांग : सहायक उपकरणों ने लौटाया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता जादो मिस्त्री और रविन्द्र नाथ मंडल
    रायपुर

    संवेदनशील शासन, सशक्त दिव्यांग : सहायक उपकरणों ने लौटाया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता जादो मिस्त्री और रविन्द्र नाथ मंडल

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJune 24, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी सोच और संवेदनशील प्रशासनिक पहल दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार कर रही है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत संतोषीनगर के दो दिव्यांग हितग्राहियों को बैसाखी एवं ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उनके जीवन की राह पहले से कहीं अधिक आसान हो गई है।
    कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल का लाभ ग्राम संतोषीनगर निवासी श्री जादो मिस्त्री को मिला, जो दाएं हाथ और पैर से दिव्यांग हैं। शारीरिक चुनौतियों के कारण उनके लिए घर से बाहर निकलना और दैनिक कार्यों का संचालन करना बेहद कठिन था। आवागमन के लिए उन्हें अक्सर दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। उनकी आवश्यकता को समझते हुए समाज कल्याण विभाग ने उन्हें बैसाखी और ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई। सहायक उपकरण मिलने के बाद अब वे स्वतंत्र रूप से अपने कार्य कर पा रहे हैं और आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ रहे हैं।
    इसी तरह लकवा से प्रभावित श्री रविन्द्र नाथ मंडल को भी बैसाखी और ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। शारीरिक असुविधा के कारण सामान्य गतिविधियां भी उनके लिए चुनौती बन गई थीं। शासन की त्वरित पहल से मिले सहायक उपकरणों ने उनके जीवन को नई गति दी है। अब उनका आवागमन पहले की अपेक्षा काफी सहज हो गया है और वे अपने कार्य स्वयं करने के लिए प्रेरित महसूस कर रहे हैं।
    यह पहल दर्शाती है कि राज्य सरकार केवल योजनाएं संचालित नहीं कर रही, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक उनका वास्तविक लाभ पहुंचाना भी सुनिश्चित कर रही है। दिव्यांगजनों को सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयास समाज में समावेशी विकास की भावना को मजबूत कर रहे हैं।
    श्री जादो मिस्त्री और श्री रविन्द्र नाथ मंडल की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि समय पर मिली सहायता किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है। बैसाखी और ट्राइसाइकिल उनके लिए सिर्फ सहायक उपकरण नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और नए अवसरों की प्रतीक बन गई हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल दिव्यांग सशक्तिकरण के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को साकार कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    June 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई

    June 25, 2026

    डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202339

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    By Publicuwatch AutherJune 25, 20261

    पहले चरण की सफलता के बाद महिलाओं की मासिक आय पहुंची 25 से 30 हजार…

    छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई

    June 25, 2026

    डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका

    June 25, 2026

    शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल

    June 25, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    June 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई

    June 25, 2026

    डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका

    June 25, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202339

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.