publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे. इससे पहले वह आज सुबह 10:15 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती के माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए जायंगे. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से 2:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे. यह भी पढ़े भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 24 जून बुधवार को पार्टी मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में सुबह 10 बजे बुलाई गई है. बैठक में प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव के अलावा करीब तीन दर्जन चुनिंदा नेता जुटेंगे.
इस बैठक में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी. पिछले दिनों विभिन्न कार्यक्रमों के लिए चार अलग-अलग समितियों का गठन किया है. इन समितियों का कार्यक्रम 23 जून से प्रारंभ हो रहा है. 24 जून को ही प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्यक्षों की बैठक भी बुलाई गई है. बताया गया कि इस बैठक में भाजपा आईटी सेल द्वारा जिलाध्यक्षों को डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे आने वाले समय में अपने मंडल और बूथ स्तर पर समितियों का गठन कर प्राथमिक सदस्यों को प्रशिक्षित कर सकें.
Trending
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 11 साल की सौतेली बेटी से यौन शोषण, पिता को हुई उम्रकैद की सजा
- गांजा सप्लायर का पता नहीं बताने पर नाबालिग पर जानलेवा हमला, धमतरी में बढ़ती नशे की समस्या ने बढ़ाई चिंता
- सुगम व्यवस्था और पर्याप्त उपलब्धता से किसान प्रसन्न, समय पर मिल रही कृषि आदान सामग्री
- नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर
- भारत के पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
- ढाई बजे दिल्ली रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय
- सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी
- अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
Wednesday, June 24
