publicuwatch24.-रायपुर। जशपुर स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में नशे की लत से उबर रहे हितग्राहियों के पुनर्वास के लिए खेल गतिविधियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। केंद्र में नियमित रूप से कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन सहित विभिन्न आउटडोर खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हितग्राहियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का विकास हो रहा है।
केंद्र संचालकों के अनुसार खेल गतिविधियों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, बल्कि मानसिक तनाव कम होने और सामाजिक सहभागिता बढ़ने जैसे सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इससे नशे की आदत से बाहर निकलने और सामान्य जीवन की ओर लौटने में हितग्राहियों को काफी सहायता मिल रही है।
जशपुर जिले में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पिछले दो वर्षों से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहा है। भागलपुर रोड स्थित रणजीता स्टेडियम के पीछे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने संचालित इस केंद्र में योग, काउंसलिंग, पौष्टिक भोजन, आवासीय सुविधा तथा मनोरंजन के विविध साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
समाज कल्याण विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि उनके परिवार या आसपास कोई व्यक्ति नशे की समस्या से जूझ रहा हो तो उसे नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर उपचार एवं पुनर्वास का लाभ दिलाएं। अधिक जानकारी के लिए केंद्र अधीक्षक श्री नंद कुमार सिंह से मोबाइल नंबर +91-8103110460 पर संपर्क किया जा सकता है।
Trending
- अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
- राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न
- साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू
- भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा
- मुख्य सचिव ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की अधिकारियों से ली जानकारी
- अवैध खनन पर बड़ा शिकंजा -1 पोकलेन और 6 हाईवा जब्त
- छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
Tuesday, June 23
