publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 के क्रियान्वयन की दिशा में जशपुर जिले में 24 जून को सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामसभा में आवास प्लस 2.0 के तहत सर्वेक्षण में शामिल पात्र परिवारों की सूची प्रस्तुत की जाएगी तथा ग्रामसभा की मंजूरी के बाद अंतिम सूची को आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।
जिले में आवास प्लस 2.0 के तहत कुल 1 लाख 2 हजार 371 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है। इनमें बगीचा विकासखंड में 18 हजार 926, दुलदुला में 8 हजार 49, जशपुर में 8 हजार 432, कांसाबेल में 9 हजार 39, कुनकुरी में 10 हजार 535, मनोरा में 7 हजार 212, पत्थलगांव में 24 हजार 529 तथा फरसाबहार में 15 हजार 649 परिवार शामिल हैं।
पात्रता सूची के अनुमोदन की प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाने के लिए ग्रामसभा में सूची का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को सूची में दर्ज नामों का सत्यापन करने तथा छूटे हुए पात्र परिवारों के संबंध में दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। ग्रामसभा द्वारा प्राप्त सुझावों एवं अनुमोदन के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।
ग्रामसभा में आवास प्लस 2.0 की सूची के वाचन एवं अनुमोदन के साथ-साथ रोजगार, पंचायत कार्यों तथा गांव के विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे 24 जून को आयोजित ग्रामसभा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने अधिकारों का उपयोग करें तथा गांव के विकास और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Trending
- प्रवासी छत्तीसगढि़यों की सहभागिता विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को करेगी मजबूत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा, मुख्यमंत्री ने किसान ओंकार साहू को भेजी ‘विष्णु के पाती’
- छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं, पांच दिवसीय महापर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
- सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी
- मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
- महतारी वंदन की राशि से बच्चों की शिक्षा संवार रहीं सुनीता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाती लिखकर प्रयासों को सराहा
Friday, November 6
