Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने बदली दुर्गेश यादव के खेती की तस्वीर

    June 22, 2026

    विशेष लेख : ”नीली क्रांति” से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का आधार

    June 22, 2026

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए रायगढ़ से 17 श्रद्धालु रवाना, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी शुभकामनाएं

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने बदली दुर्गेश यादव के खेती की तस्वीर
    • विशेष लेख : ”नीली क्रांति” से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का आधार
    • सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए रायगढ़ से 17 श्रद्धालु रवाना, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी शुभकामनाएं
    • सांसद महेश कश्यप ने सुकमा जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
    • सुकमा में ‘खेती बचाओ अभियान’ के तहत जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित
    • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
    • सैनिक स्कूल अंबिकापुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
    • संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने बदली दुर्गेश यादव के खेती की तस्वीर

      June 22, 2026

      विशेष लेख : ”नीली क्रांति” से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का आधार

      June 22, 2026

      सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए रायगढ़ से 17 श्रद्धालु रवाना, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी शुभकामनाएं

      June 22, 2026

      सांसद महेश कश्यप ने सुकमा जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

      June 22, 2026

      सुकमा में ‘खेती बचाओ अभियान’ के तहत जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित

      June 22, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
    रायपुर

    संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJune 22, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा (अम्बिकापुर) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय के सिटी ऑफिस, दर्रीपारा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

    इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन वैश्विक थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ उम्र बढ़ाने के लिए योग) पर आधारित रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजेन्द्र लाकपाले ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का संपूर्ण विज्ञान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान तनावपूर्ण जीवनशैली में योग स्वस्थ, संतुलित एवं ऊर्जावान जीवन का आधार है। वृद्धावस्था में भी सक्रिय एवं स्वस्थ बने रहने के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

    विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए युवाओं से योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की दिशा प्रदान करता है।

    कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ श्रीमती ममता तिवारी ने विशेष वक्ता के रूप में योग एवं प्राणायाम के वैज्ञानिक तथा व्यावहारिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न योगासनों की सही विधियों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास अनेक बीमारियों से बचाव, मानसिक शांति और दीर्घायु प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम है।

    राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक श्री खेमकरण अहिरवार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि योग स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक चेतना को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग के सकारात्मक संदेश को पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामूहिक रूप से प्राणायाम, सूर्य नमस्कार तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। पूरे आयोजन के दौरान स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

    इस अवसर पर प्रोफेसर रोहिताश देशमुख, प्रोफेसर नीरज श्रीवास्तव, डॉ. रंजीत हरवंश, डॉ. हरिशंकर प्रसाद तोंडे, डॉ. रेशम प्रधान, डॉ. धीरज कुमार यादव, डॉ. अतुल कुमार वर्मा, श्री टैमन लाल देवांगन, श्री असीम, डॉ. समन नारायण उपाध्याय, डॉ. किशोर सिंह, डॉ. अमृता कुमारी पांडा, डॉ. प्रिया रॉय, श्री विवेक कृष्णा, श्री चौन सैय, श्री भुवन एवं श्री प्रकाशमणि सहित विश्वविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का समापन योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

     

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने बदली दुर्गेश यादव के खेती की तस्वीर

    June 22, 2026

    विशेष लेख : ”नीली क्रांति” से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का आधार

    June 22, 2026

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए रायगढ़ से 17 श्रद्धालु रवाना, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी शुभकामनाएं

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202339

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202025
    Don't Miss
    रायपुर

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने बदली दुर्गेश यादव के खेती की तस्वीर

    By Publicuwatch AutherJune 22, 20260

    नियमित आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास, खेती-किसानी में मिला नया संबल publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान…

    विशेष लेख : ”नीली क्रांति” से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का आधार

    June 22, 2026

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए रायगढ़ से 17 श्रद्धालु रवाना, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी शुभकामनाएं

    June 22, 2026

    सांसद महेश कश्यप ने सुकमा जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

    June 22, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने बदली दुर्गेश यादव के खेती की तस्वीर

    June 22, 2026

    विशेष लेख : ”नीली क्रांति” से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का आधार

    June 22, 2026

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए रायगढ़ से 17 श्रद्धालु रवाना, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी शुभकामनाएं

    June 22, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202339

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.