त्वरित निराकरण से जरूरतमंद परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा का लाभ
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने बदली जिंदगी: शिकायत के बाद घर तक पहुंचा राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा से जुड़ा पूरा परिवार
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेश में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। शिकायतों के समयबद्ध निराकरण से लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले की निवासी श्रीमती सुनीता देवी को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से राशन कार्ड प्राप्त होने पर बड़ी राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरपान निवासी श्रीमती सुनीता देवी लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। राशन कार्ड नहीं बनने के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ भी नहीं मिल रहा था। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद सुनीता देवी का राशन कार्ड तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराया गया। राशन कार्ड मिलने से अब उनके परिवार को नियमित रूप से खाद्यान्न प्राप्त हो सकेगा और खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित होगा।
श्रीमती सुनीता देवी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की सराहना करते हुए कहा कि यह आम लोगों की समस्याओं के समाधान का एक भरोसेमंद माध्यम बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होने से उन्हें शासन की महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिली।
प्रदेश में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है, जिससे सुशासन और जनसेवा की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिल रही है।
Trending
- प्रवासी छत्तीसगढि़यों की सहभागिता विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को करेगी मजबूत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा, मुख्यमंत्री ने किसान ओंकार साहू को भेजी ‘विष्णु के पाती’
- छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं, पांच दिवसीय महापर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
- सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी
- मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
- महतारी वंदन की राशि से बच्चों की शिक्षा संवार रहीं सुनीता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाती लिखकर प्रयासों को सराहा
Saturday, November 7
