publicuwatch24.-रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद के क्षेत्रवासियों को 700 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देने वाले हैं. मुख्यमंत्री बुधवार को आज सूरजपुर और गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वह सुबह 11 बजे रायपुर से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे. जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष, पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे. कार्यक्रम के बाद दोपहर करीब एक बजे गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेंगे.
विधान सभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह की मौजूदगी में सीएम साय दोपहर करीब 3 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में 700 करोड़ के विकास कार्य का शिलान्यास लोकार्पण करेंगे. 4 बजे नव निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं दर्रिपारा ग्राम में आयोजित आदिवासी समाज के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. वहीं नव निर्मित कचना ध्रुवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण करेंगे.
Trending
- डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : CM विष्णुदेव साय
- चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मिली स्वीकृति, CM साय ने PM मोदी का जताया आभार
- तेंदुओं के बीच लड़ाई, मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद और सूरजपुर दौरे पर
- पूर्व CM भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका : आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप, याचिका निरस्त करने की मांग खारिज
- बड़ी खबर: सत्ताधारी दल में रेत का विवाद हुआ खूनी, फॉर्च्यूनर सवार भाजपा नेता को जलाकर मारा! हिरासत में लिए गए 4 आरोपियों में पार्टी नेता भी शामिल
- हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच हम सभी की जिम्मेदारी – कलेक्टर लंगेह
- शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी
Wednesday, June 17
