Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी

    June 20, 2026

    साय सरकार की नई योजना शुरू, ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’, बदलेंगे ग्रामीण हालात

    June 20, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी
    • साय सरकार की नई योजना शुरू, ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’, बदलेंगे ग्रामीण हालात
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंक दिया ट्रक
    • राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर मचा घमासान, भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- दिल्ली से आ रहा है जोकर, विकास उपाध्याय ने कहा- मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं पुरंदर…
    • आंधी-तूफान के बाद सुकमा में राहत का बड़ा अभियान: 474 परिवारों को 69.32 लाख रुपये की सहायता, क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण की शुरुआत
    • गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन, हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ
    • स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी

      June 20, 2026

      साय सरकार की नई योजना शुरू, ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’, बदलेंगे ग्रामीण हालात

      June 20, 2026

      धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      June 20, 2026

      राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर मचा घमासान, भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- दिल्ली से आ रहा है जोकर, विकास उपाध्याय ने कहा- मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं पुरंदर…

      June 20, 2026

      आंधी-तूफान के बाद सुकमा में राहत का बड़ा अभियान: 474 परिवारों को 69.32 लाख रुपये की सहायता, क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण की शुरुआत

      June 19, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » जशपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन
    रायपुर

    जशपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJune 16, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन
    publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा जशपुरनगर के रणजीता स्टेडियम के सामने जुदेव चौक में तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। 16 से 18 जून तक आयोजित इस प्रदर्शनी में देश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ पद्मश्री जागेश्वर यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
    प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, डिजिटल इंडिया अभियान, लखपति दीदी योजना तथा विकसित भारत संकल्प अभियान जैसी प्रमुख योजनाओं की उपलब्धियों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। साथ ही एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी पहलों पर आधारित वृत्तचित्रों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है, जो आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मुख्य अतिथि पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और भारत वैश्विक स्तर पर एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।

    विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने से लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने ऐसी प्रदर्शनी को शासन की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बताया। प्रदर्शनी में देश की आधारभूत संरचना के विकास को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। इसमें विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज, अटल सेतु, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, वंदे भारत ट्रेनों, सेमीकंडक्टर निर्माण, डिजिटल क्रांति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा स्वदेशी रक्षा उत्पादन, रक्षा निर्यात में वृद्धि और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रक्षा क्षेत्र में हुए नवाचारों को भी दर्शाया गया है। छत्तीसगढ़ में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा हितग्राहियों की प्रेरक सफलता की कहानियों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है। रंगीन छायाचित्रों, आंकड़ों, ग्राफिक्स और सूचना पटलों के माध्यम से योजनाओं के प्रभाव को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
    जनसंपर्क विभाग द्वारा इस अवसर पर ‘जनमन’ पत्रिका, ‘सुशासन के नवीन आयाम’ सहित विभिन्न प्रचार-प्रसार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं, किसानों एवं आम नागरिकों की विशेष सहभागिता देखने को मिल रही है। जिला प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों और देश की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी

    June 20, 2026

    साय सरकार की नई योजना शुरू, ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’, बदलेंगे ग्रामीण हालात

    June 20, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202338

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202025
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी

    By Publicuwatch AutherJune 20, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी। X पोस्ट…

    साय सरकार की नई योजना शुरू, ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’, बदलेंगे ग्रामीण हालात

    June 20, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    June 20, 2026

    भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंक दिया ट्रक

    June 20, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी

    June 20, 2026

    साय सरकार की नई योजना शुरू, ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’, बदलेंगे ग्रामीण हालात

    June 20, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    June 20, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202338

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.