publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पांचवीं बार बढ़े बिजली बिल का विरोध जताते हुए स्मार्ट मिटर को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही तीन चरणों में प्रदर्शन की घोषणा भी की है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने लगातार पांचवीं बार बिजली का बिल बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा- घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30 से 50 पैसे, कमर्शियल-गैर-घरेलू और किसानों के लिए भी 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। भाजपा के कार्यकाल में महज ढाई साल के भीतर बिजली के रेट 31.23 प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के समय सिर्फ दो पैसे की वृद्धि हुई थी।
दीपक बैज ने स्मार्ट मीटर योजना पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, एक तरफ सरकार महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा दे रही है, तो दूसरी तरफ स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के जरिए उसी घर से हर महीने 2 से 3 हजार रुपए वसूल रही है। बीजेपी ने बिजली बिल हॉफ योजना बंद कर दी और स्मार्ट मीटर की वजह से बिल ज्यादा आ रहा है। इससे एक तरह की बिजली चोरी हो रही है। उन्होंने बढ़े हुए दामों को वापस लेने और स्मार्ट मीटर योजना को बंद करने की मांग की है।
तीन चरणों में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की रणनीति तैयार-
17 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बिजली दफ्तरों का घेराव कर पुतला दहन करेंगे।
18 जून को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेसवार्ता कर सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएंगे।
जुलाई के पहले सप्ताह में कांग्रेस नेता गांव-गांव जाकर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करेंगे और आवेदन लिखेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी
- साय सरकार की नई योजना शुरू, ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’, बदलेंगे ग्रामीण हालात
- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंक दिया ट्रक
- राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर मचा घमासान, भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- दिल्ली से आ रहा है जोकर, विकास उपाध्याय ने कहा- मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं पुरंदर…
- आंधी-तूफान के बाद सुकमा में राहत का बड़ा अभियान: 474 परिवारों को 69.32 लाख रुपये की सहायता, क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण की शुरुआत
- गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन, हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ
- स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
Saturday, June 20
