publicuwatch24.-जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर शहर स्थित नायमुण्डा क्षेत्र में शुक्रवार शाम पुराने फिल्टर प्लांट एवं पानी टंकी परिसर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड, नगर निगम का अमला और प्रशासनिक अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
जानकारी के अनुसार, नालंदा परिसर के समीप स्थित पुरानी पानी टंकी के एक कमरे में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना सूचना फायर ब्रिगेड और प्रशासन को दी गई, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रांसफार्मर या विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भड़की। परिसर में रखे ब्लीचिंग पाउडर और अन्य सामग्री के कारण आग तेजी से फैलने लगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मौके पर पहुंचे किरण सिंह देव
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। किरण सिंह देव ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम कर रहे हैं और जल्द ही स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल बड़े खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं दिख रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।
Trending
- सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त
- सूरज कुमार वाकरे की प्रेरक यात्रा: मोटराइज्ड ट्रायसायकल से मिली नई उड़ान
- वनोपज आधारित आजीविका को मिल रही नई पहचान: रूपसाय सलाम
- निष्क्रिय सिंचाई योजना को मिला नया जीवन, गुतकिया के किसानों को मिलेगी वर्षभर सिंचाई सुविधा
- आधुनिक खेती की ओर कदम : नैनो उर्वरक और स्वीट कॉर्न ने बदली रामचंद्र की किस्मत
- बेमेतरा जिले में दलहन के रकबे में चार गुना की वृद्धि, विकासखंड नवागढ़ के ग्राम हरदी के किसान इंद्रकुमार
- मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्धता के लिए मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए प्रशंसा पत्र
- कयाकिंग-कैनोइंग को आगे बढ़ाने हरसंभव सहयोग देगी सरकार – अरुण साव
Monday, June 15
