publicuwatch24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला विकासखंड के ग्राम बस्ती के सूरज कुमार वाकरे ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन मिलने पर कोई भी चुनौती सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। सूरज 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं। शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने कभी अपनी शिक्षा और सपनों को नहीं छोड़ा। सूरज वर्तमान में डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय पेंड्रा में बी.ए. अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। कॉलेज आने-जाने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
परिवहन की सुविधा सीमित होने के कारण उनकी पढ़ाई और दैनिक गतिविधियां प्रभावित होती थीं। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और निरंतर आगे बढ़ते रहे।
सुशासन तिहार के तहत लमना में आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा सूरज को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। यह सहायता उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आई। मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने से अब उनका कॉलेज आना-जाना आसान हो गया है। वे अपने कार्यों को अधिक आत्मनिर्भरता के साथ कर पा रहे हैं और समय की भी बचत हो रही है। सूरज का कहना है कि इस सुविधा ने उनके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दी है। अब वे बिना किसी पर निर्भर हुए अपनी पढ़ाई जारी रख पा रहे हैं और भविष्य में बेहतर अवसरों के लिए तैयारी कर रहे हैं। उनका सपना है कि शिक्षा पूरी कर समाज में अपनी पहचान बनाएं तथा अन्य दिव्यांग युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनें।
सूरज कुमार वाकरे की यह कहानी दर्शाती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त मोटराइज्ड ट्रायसायकल ने न केवल उनकी गतिशीलता बढ़ाई है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की दिशा में भी नई राह दिखाई है। सूरज ने शासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
