पब्लिक वॉच – रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सर्वप्रथम दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रदेश के पूर्व व प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी को याद करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनसे जुड़ी कई सारी विशेषताओं का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अजीत जोगी सपनों के सौदागर थे, जोगी ने राज्य की नींव अच्छे ढंग से रखी, परिणामस्वरुप आज छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति अच्छी है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मैं जोगी मंत्रिमंडल में राजस्व मंत्री था, तब उनसे काफ़ी कुछ सीखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को याद किया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जोगी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय काम किया।