Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याए

    May 30, 2026

    ताड़ पत्रों में सांस ले रही भारत की प्राचीन चिकित्सा विरासत

    May 30, 2026

    नारायणपाल का प्राचीन विष्णु मंदिर : इंद्रावती और नारंगी नदियों के संगम पर बसी बस्तर की अद्भुत धरोहर

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याए
    • ताड़ पत्रों में सांस ले रही भारत की प्राचीन चिकित्सा विरासत
    • नारायणपाल का प्राचीन विष्णु मंदिर : इंद्रावती और नारंगी नदियों के संगम पर बसी बस्तर की अद्भुत धरोहर
    • मोर गांव मोर पानी अभियान से जल संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
    • मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान : 13 किलोमीटर पैदल चलकर स्वास्थ्य टीम पहुंची सुदूर ग्राम बड़ेपल्ली,227 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
    • प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सहारा, विश्राम सिंह को मिला नया पक्का घर
    • खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग
    • खाद वितरण व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, किसानों को समय पर उपलब्ध होगा उर्वरक: कलेक्टर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याए

      May 30, 2026

      ताड़ पत्रों में सांस ले रही भारत की प्राचीन चिकित्सा विरासत

      May 30, 2026

      नारायणपाल का प्राचीन विष्णु मंदिर : इंद्रावती और नारंगी नदियों के संगम पर बसी बस्तर की अद्भुत धरोहर

      May 30, 2026

      मोर गांव मोर पानी अभियान से जल संरक्षण को मिलेगा नया आयाम

      May 30, 2026

      लोककला की अमूल्य धरोहर पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर सरकार सजग

      May 30, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » खाद वितरण व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, किसानों को समय पर उपलब्ध होगा उर्वरक: कलेक्टर
    छत्तीसगढ

    खाद वितरण व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, किसानों को समय पर उपलब्ध होगा उर्वरक: कलेक्टर

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMay 30, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    panchayattantra24.-धमतरी।आगामी खरीफ सीजन को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए व्यापक एवं सुव्यवस्थित तैयारियां की गई हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में उर्वरक एवं बीज के भंडारण, वितरण और निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, ताकि किसानों को खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    कृषक संगठनों एवं किसानों द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं के माध्यम से खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की है। वर्तमान में जिले की 96 सहकारी समितियों में 7,313 क्विंटल बीज का भंडारण किया जा चुका है, जबकि सहकारी एवं निजी क्षेत्र में कुल 28,241 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों के वितरण हेतु उपलब्ध है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूरिया, डीएपी सहित अन्य आवश्यक उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक जिले में मौजूद है तथा किसानों की मांग के अनुरूप निरंतर आपूर्ति की जा रही है।
    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि कृषि जिले की अर्थव्यवस्था की आधारशिला है और किसानों की सुविधा एवं हितों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने, पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।
    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खाद-बीज वितरण व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में सहकारी समितियों तथा निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उर्वरकों एवं बीज की कालाबाजारी, जमाखोरी तथा नकली उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तर पर विशेष जांच दल (उड़नदस्ता) गठित किए गए हैं, जो सतत निरीक्षण कर रहे हैं। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है।
    प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि किसानों को अपने निकटतम क्षेत्र में ही आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध हो सके। इसके लिए सहकारी समितियों के साथ-साथ निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से भी पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई गई है, जिससे किसानों को अनावश्यक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और समय पर उर्वरक प्राप्त हो सकेगा।
    वैश्विक परिस्थितियों एवं संभावित आपूर्ति चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग ने उर्वरकों के वैकल्पिक उपयोग को भी बढ़ावा दिया है। नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी जैसे आधुनिक एवं प्रभावी विकल्प किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनका उपयोग आवश्यकतानुसार किया जा सकता है।
    उर्वरकों पर निर्भरता कम करने तथा टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभाग द्वारा हरी खाद के रूप में मूंग एवं ढैंचा बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही नील हरित काई, गोबर खाद एवं वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग के प्रति भी किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सुशासन तिहार एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में किसानों को जैविक एवं संतुलित पोषण प्रबंधन संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं तथा खरीफ सीजन के दौरान खाद-बीज की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का प्रत्येक किसान समय पर, उचित मूल्य पर और निर्धारित गुणवत्ता का कृषि आदान प्राप्त कर सके।
    वही कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रय केंद्रों से ही खाद-बीज क्रय करें तथा कृषि वैज्ञानिकों की अनुशंसाओं के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग अपनाएं। किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी या अधिक मूल्य वसूली की जानकारी तत्काल कृषि विभाग अथवा जिला नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग

    May 30, 2026

    महिला विधायक रेत उत्खनन रोकने आधी रात पहुंच गई खदान

    May 30, 2026

    शराब प्रेमियों सावधान! बेखौफ चल रहा था मिलावट का खेल, 4 कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाए

    May 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202023

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    Don't Miss
    रायपुर

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याए

    By Publicuwatch AutherMay 30, 20260

    ग्राम हरिहरपुर में जनता से सीधा संवाद, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश…

    ताड़ पत्रों में सांस ले रही भारत की प्राचीन चिकित्सा विरासत

    May 30, 2026

    नारायणपाल का प्राचीन विष्णु मंदिर : इंद्रावती और नारंगी नदियों के संगम पर बसी बस्तर की अद्भुत धरोहर

    May 30, 2026

    मोर गांव मोर पानी अभियान से जल संरक्षण को मिलेगा नया आयाम

    May 30, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याए

    May 30, 2026

    ताड़ पत्रों में सांस ले रही भारत की प्राचीन चिकित्सा विरासत

    May 30, 2026

    नारायणपाल का प्राचीन विष्णु मंदिर : इंद्रावती और नारंगी नदियों के संगम पर बसी बस्तर की अद्भुत धरोहर

    May 30, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202023
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.