publicuwatch24.-रायपुर। भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई स्वर्गीय दिनेश सेन की आत्म-शांति के लिए आयोजित शोक सभा/शांति सभा में शामिल होने आज केंद्रीय राज्यमंत्री भिलाई पहुंच रहे हैं। ज्ञात हो कि दिनेश सेन का निधन 17 मई को हो गया था। शनिवार को भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं, जिसके तहत वे भिलाई में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम (शोक सभा) में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे।
राज्य शासन के शिष्टाचार विभाग द्वारा केंद्रीय मंत्री के इस आधिकारिक प्रवास का मिनट-टू-मिनट प्रोटोकॉल और रूट चार्ट जारी कर दिया गया है।केंद्रीय मंत्री 30 मई (शनिवार) दोपहर 12.10 बजे नई दिल्ली से एअर इंडिया की फ्लाइट द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.05 बजे रायपुर एयरपोर्ट (माना) पर उनका आगमन होगा, जहां से वे सीधे राज्य अतिथि गृह रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 3.30 बजे वे राज्य अतिथि गृह में ही राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 4.30 बजे समीक्षा बैठक के उपरांत वे सड़क मार्ग द्वारा रायपुर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री भिलाई पहुंचेंगे, जहां वे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास और लोकांगन स्थित सभा में शामिल होकर स्वर्गीय दिनेश सेन को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे।
रात 8 बजे भिलाई के स्थानीय कार्यक्रम के बाद वे वापस रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। 31 मई (रविवार) सुबह 8.25 बजे केंद्रीय मंत्री रायपुर एयरपोर्ट से वापस नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। सुरक्षा एवं व्यवस्था के कड़े निर्देश केंद्रीय मंत्री को भारत सरकार द्वारा वाय कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। राज्य शिष्टाचार अधिकारी द्वारा कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर एवं दुर्ग के पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों को पत्र जारी कर केंद्रीय मंत्री के संपूर्ण प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सुयोग्य वाहन, आवास और सुचारू प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान : 13 किलोमीटर पैदल चलकर स्वास्थ्य टीम पहुंची सुदूर ग्राम बड़ेपल्ली,227 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
- प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सहारा, विश्राम सिंह को मिला नया पक्का घर
- खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग
- खाद वितरण व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, किसानों को समय पर उपलब्ध होगा उर्वरक: कलेक्टर
- खेल-खेल में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल
- लोककला की अमूल्य धरोहर पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर सरकार सजग
- केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आज भिलाई दौरे पर
- महिला विधायक रेत उत्खनन रोकने आधी रात पहुंच गई खदान
Saturday, May 30
