publicuwatch24.-दुर्ग। बिस्तर में बेटी-बेटे और फंदे में पति-पत्नी की लाश मिली है। थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में एक परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जाँच की जा रही है। मौके पर पति पत्नी गोविंद साहू 45 वर्ष और चंचल साहू 40 वर्ष फाँसी पर लटके हुए मिले, मृतक की बेटी दृष्णा साहू 13 वर्ष बेटे यशांत साहू 11 वर्ष मृत अवस्था में लेटे हुए मिले। घटना स्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मौके पर एफएसएल यूनिट की टीम पहुँची है और जाँच की जा रही है। घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला है जिसमें पारिवारिक विवाद का हवाला दिया गया है। जिसकी जाँच की जा रही है। थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
- प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: सोनमणि बोरा
- प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंची जिंदगी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
- करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगात
- रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग लगातार कर रहा है कार्रवाई
- विशेष आलेख -राष्ट्रीय राजमार्ग पर संजीवनी बना डायल 1033
- मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Friday, May 22
