
पब्लिकयूवाच – पेंड्रा । छत्तीसगढ़ । मरवाही विधानसभा क्षेत्र के पेंड्रा में शनिवार को भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल नगर पंचायत अध्यक्ष सहित तीन पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा से निर्वाचित पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष गंगोत्री राठौर ने शनिवार को तीन पार्षदों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। मरवाही उपचुनाव से पहले तीन कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए नुकसान दायक हो सकता है।
