publicuwatch24.-बस्तर। जगदलपुर शहर से लगे चिलकुटी गांव के सुरंगियापारा में आकाशीय बिजली गिरने से 11 मवेशियों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार रात को बारिश के दौरान मवेशी पेड़ के नीचे एक स्थान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए। घटना में पशुपालकों को नुकसान हुआ है। शनिवार को सुबह से गर्मी के बाद शाम में मौसम बदला और शहर तथा आसपास के गांवों में बारिश हुई। बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
वहीं बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के पोन्दुम गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। उस समय मवेशी खेत और खुले स्थान में थे। मौसम बदलने के बाद आकाशीय बिजली गिरने से मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। घटना से प्रभावित पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। मृत मवेशियों के मालिकों में लक्ष्मण हपका, बुधराम हपका और दशरथ बघेल के दो-दो मवेशी शामिल हैं, जबकि पिंकी बघेल, सुंदरी हपका, आसमती हपका और मन्नू हपका के एक-एक मवेशी की मौत हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश मवेशी सफेद रंग के थे। ग्रामीणों का कहना है कि पशुपालन उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। मवेशियों की मौत से प्रभावित परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने प्रशासन से सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।
Trending
- यूसीसी पर महिलाओं ने रखी बेबाक राय, लिव-इन पंजीयन से लेकर पैतृक संपत्ति में बराबरी तक उठे सवाल
- विकसित भारत के संकल्प से जगमगाया जशपुर, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
- बस्तर ओलंपिक 2026 वन मंत्री केदार कश्यप ने कराया पंजीयन, अधिकाधिक भागीदारी पर दिया जोर
- खैरागढ़ में ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ की विशाल रंगोली ने बिखेरे विकास के रंग
- सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मिला लाभ
- बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय
- पुलिस ने खोद निकाला जंगल में जमीन के नीचे दबा माओवादियों का हथियार-विस्फोटक डंप, वारदातों में किया जाता इस्तेमाल
Wednesday, October 7
