publicuwatch24.-मुंगेली। लोरमी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की लाश तालाब में तैरती हुई मिली। अच्छा तैराक होने के बावजूद युवक की मौत से गहरे सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना लोरमी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान देवचंद के रूप में हुई है, जो कि सालहेघोरी गांव का रहने वाला था। घटना वाले दिन वो सालहेघोरी गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।
इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में देवचंद की लाश तालाब में तैरती हुई मिली। चौंकाने वाली बात यह है कि देवचंद को बहुत अच्छी तरह तैरना आता था। ऐसे में अच्छे तैराक होने के बावजूद तालाब में डूबने से हुई मौत पर गहरे सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने सीधे तौर पर देवचंद की हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
